फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पंजाब जा रहे बाल श्रमिक ों को ठेकेदार समेत पकड़ा

पंजाब जा रहे बाल श्रमिक ों को ठेकेदार समेत पकड़ा

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा क्षेत्र के हैं पकड़े गए बाल श्रमिक
विज्ञापन

पकड़े गए नौ बच्चे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द
स्कूल जाने की उम्र में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी। जिले से बाल श्रमिकों को दूसरे राज्यों में भेजने के मामले का भंडाफोड़ हुआ है। समाज सेवी संगठन की सक्रियता से पंजाब जा रहे नौ बच्चों समेत दो ठेकेदारों को पकड़ा गया है। खरीफ सीजन में धान बुवाई के लिए पंजाब में बाल श्रमिकों की काफी मांग रहती है, क्योंकि कम पैसों में इनसे ज्यादा से ज्यादा काम लिया जाता है। वहीं ठेकेदारों को इसके एवज में भारी मुनाफा मिल जाता है। पकड़े गए बच्चों की उम्र आठ से 14 साल तक बताई जा रही है।
रोडवेज बस अड्डे पर एक ठेकेदार के साथ करीब 15-16 बच्चे थे, जो बस के इंतजार में खड़ा था। बताते हैं कि वहां से गुजर रहे समन्वित बाल विकास परियोजना निगरानी समिति के सदस्य विशाल शुक्ला को शक हुआ, तो उन्होंने इसकी जानकारी चेयरमैन विमलेश मिश्रा को दी। इसके बाद समिति के सदस्य डा. आलोक मिश्रा, मयंक व उपेंद्र भी मौके पर पहुंच गए और ठेकेदार समेत चार बच्चों को पकड़ लिया। सभी को कोतवाली लाया गया, जबकि अन्य बच्चे भाग निकले। पूछताछ में ठेकेदार की पहचान शत्रोहन निवासी पांडेपुरवा थाना धौरहरा के तौर पर हुई है। जबकि बच्चों की पहचान कुलदीप पुत्र श्रीकेशन निवासी महादेव, रंजीत पुत्र बल्ली निवासी समदहा, उमेश पुत्र अवधेश निवासी समदहा तथा दिलीप पुत्र शिवबालक निवासी समदहा के रूप में हुई है। ठेकेदार शत्रोहन ने बताया कि बच्चों को लेकर पंजाब के जग्गूपुर जा रहा था, जहां इनसे धान की लइवा लगवाई जानी थी। धान लगवाने के एवज में दो हजार रुपये प्रति एकड़ मजदूरी मिलने की बात ठेकेदार ने बताई है। साथ ही उसने खुलासा किया कि इससे पहले 15 बच्चों की खेप को पंजाब पहुंचा चुका है। बच्चों को चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं ठेकेदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

0000
पकड़े गए बच्चे और ठेकेदार
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से पंजाब ले जाए जा रहे बाल श्रमिक संजय (16) पुत्र शत्रोहन, दामोदर (12) पुत्र जगदीश, हीरालाल (12) पुत्र बदलू, सुनील (11) पुत्र छोटेलाल निवासी पांडेपुरवा और रामटहल (14) पुत्र हरनाम निवासी महादेव को पकड़ा है। इनको लेकर जा रहे ठेकेदार प्यारेलाल निवासी महादेव थाना धौरहरा को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
बहला फुसला कर बेचने की आशंका
चेयरमैन विमलेश मिश्रा ने बच्चों के बेचे जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों से छोटे बच्चों केे अभिभावकों को बहला फुसला कर ठेकेदार दूसरे राज्यों में बच्चों को भेज देते हैं। इन बच्चों से वहां बंधुआ मजदूरी कराई जाती है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के बारे में ठिकाने का पता नहीं होता है। पुलिस-प्रशासन मौन साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed