{"_id":"1-41093","slug":"Lakhimpur-41093-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़
Lakhimpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। ग्राम सुमेरनगर में जंगल के किनारे बसे बाबूराम के घर में घुसे 25-30 जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। किसी तरह बाबूराम के परिवार ने भागकर जान बचाई। प्रमोद पुत्र जगन्नू हाथी के डर से भगा तो गिरकर उसके तीन दांत टूट गए। इस बीच हाथियों ने बाबूराम के घर की मिट्टी की दीवार तोड़ डाली तथा यूरिया खाद की बोरी पटक पटककर फाड़ दी। तथा बरतन व मच्छर दानी तहस-नहस कर दी तथा बाबूराम व लक्ष्मण का आधा-आधा एकड़ गन्ना क्षतिग्रस्त कर डाला। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने के बाद ये हाथी गांव से बाहर गए। इस बीच अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन