{"_id":"1-40881","slug":"Lakhimpur-40881-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कर्मी भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्य कर्मी भड़कीं
Lakhimpur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन, सीएमओ से मिला आश्वासन
लखीमपुर खीरी। मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। महिला कर्मचारियों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। सीएमओ ने 10 मई तक महिला कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ ने महिला कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान सीएमओ ने आश्वासन दिया कि 10 मई को जिले के सभी सीएचसी प्रभारियों और लिपिकों को बुलाया जाएगा तथा सीएससी वार प्रत्येक महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य कमियों का जो वेतन जनवरी 2012 से अप्रैल 2012 तक नहीं मिला है, वह 20 मई तक दिला दिया जाएगा। सीएमओ केआश्वासन के बाद महिला कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।