{"_id":"1-40680","slug":"Lakhimpur-40680-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर लकड़ी का पुल बनाने वाले ठेकेदारों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर लकड़ी का पुल बनाने वाले ठेकेदारों पर मुकदमा
Lakhimpur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तिकुनिया। इंडो-नेपाल सीमा पर बहने वाली मोहाना नदी के मरियाघाट पर लकड़ी का पुल बनाए जाने के मामले में वन विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही उनका ठेका भी निरस्त कर दिया है।
मरिया घाट पर नौका चालन के ठेेके दारों द्वारा बिना वन विभाग की अनुमति के लकड़ी का पुल बनाए जाने के मामले को डीएम ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसे सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानते हुए वन विभाग को ठेके दारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर वन विभाग ने नौका चालन के ठेकेदारों प्रभुजीत सिंह निवासी गंगा नगर, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पदुम अग्रवाल निवासी तिकुनिया समेत पांच ठेकेदारों के खिलाफ तिकुनिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उनके खिलाफ बिना अनुमति लकड़ी का पुल बनाकर भारत नेपाल के बीच आवागमन सुलभ कराने और देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी उत्तर खीरी वन प्रभाग एसएपन सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर ठेेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और उनके नौका चालन के ठेके को भी निरस्त कर दिया गया है।