{"_id":"1-40519","slug":"Lakhimpur-40519-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले होंगे पुरस्कृत: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले होंगे पुरस्कृत: डीएम
Lakhimpur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी की घोषणा
लखीमपुर खीरी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि जिस क्षेत्र से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होगी संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों/कर्मचारियों को वह पारितोषिक देंगे। उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वालों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। दस बड़े बकाएदारों की समीक्षा स्वयं एसडीएम करेंगे।
कर तथा करेत्तर अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि 10 बड़ेबकायेदारों की समीक्षा एसडीएम स्वयं करें। निचले स्तर पर नायब तहसीलदार, संग्रह अमीनों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में आवश्यक कराई कराई जाए। सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वह 15 से 31 मई तक राजस्व वसूली का अभियान चलाएं।
बैठक में मौजूद व्यापार कर अधिकारी ने बताया कि उनके विभाग में 570 लाख रुपये की राजस्व वसूली पिछले माह हुई है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन से 424 लाख, परिवहनसे 245 लाख रुपये, आबकारी से 769 लाख, मनोरंजन से 3.30 लाख रुपये, गन्ना से 101.50 लाख रुपये, बिजली से 331 लाख रुपये तथा खनन से 8.60 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
समीक्षा में नगर पालिका लखीमपुर द्वारा 29.13 लाख रुपये, गोला द्वारा 7.10 लाख रुपये, मोहम्मदी नगर पालिका द्वारा 3.70 लाख रुपये तथा पलिया कलां द्वारा 3.13 लाख रुपये की राजस्व वसूली पाई गई। इसी तरह खीरी नगर पंचायत द्वारा 1.49 लाख, धौरहरा द्वारा 1.25 लाख, ओयल द्वारा 88 हजार, सिंगाही द्वारा 80 हजार, मैलानी द्वारा 82 हजार तथा बरबर नगर पंचायत द्वारा 65 हजार रुपये की वसूली की गई जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक बताई गई।