{"_id":"1-40486","slug":"Lakhimpur-40486-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली
Lakhimpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के द्वितीय महोत्सव के पहले दिन बुधवार को यहां शाम परिवार समिति की ओर से निशान यात्रा निकाली गई जबकि कल तीन मई को विशाल जागरण होगा।
श्री श्याम परिवार समिति की ओर से सुबह आर्य समाज धर्मशाला से निशान यात्रा शुरू हुई। यात्रा मेन मार्केट, चमन चौराहा, पुराना बाजार, काली मंदिर, बाईपास, खुटार रोड होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में अग्रसेन समाज के तमाम लोगों ने शिरकत की। यात्रा में श्याम परिवार के द्वारका प्रसाद गोयल, राजा शर्मा, गोपाल सिंघल, मुरारीलाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, भाजपाध्यक्ष आनंद मौर्या, व्यापार मंडलाध्यक्ष सुनील चोपड़ा, रतन कश्यप, गुड्डू गुप्ता, रामचंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
श्याम परिवार के राजा शर्मा ने बताया कि तीन मई को बाईपास स्थित अरोड़ा गैस सर्विस के बगल में विशाल श्याम प्रभु खाटू वाले का जागरण रात नौ बजे से होगा। जागरण में प्रमुख भजन गायक नरेश सैनी, गुड़गांव और कुमार संजय, मेरठ और उनके साथी भजन पेश करेंगे। श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में जागरण में पहुंचने की अपील की है।