{"_id":"1-40351","slug":"Lakhimpur-40351-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित हो अध्यक्ष पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित हो अध्यक्ष पद
Lakhimpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की महिलाओं ने बुलंद की आवाज
जुलूस निकाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्थानीय नगर पालिका परिषद के अनारक्षित अध्यक्ष पद को पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित करने की मांग को लेकर आज राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की महिलाओं ने जुलूस निकाल डीएम को ज्ञापन सौपा।
महासभा से जुड़ी दर्जनों महिलाएं सुबह नसीरुद्दीन मौजी हाल प्रांगण में एकत्र हुईं और वहीं सभा की। जिसमें महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा रस्तोगी ने कहा कि पिछड़ी जाति की तमाम महिलाएं सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा व्यस्त रह अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा वाली पिछड़ा वर्ग की यह महिलाएं अपनी सहभागिता के द्वारा नगर में और अधिक सेवा देना चाहती हैं, लेकिन नगर पालिका परिषद लखीमपुर अध्यक्ष पद अनारक्षित कर दिए जाने से विभिन्न राजनीतिक पार्टियां मूलरूप से पिछड़े वर्ग की महिलाओं को टिकट नहीं देना चाहती हैं। जबकि नगर में सोनार, कलवार, साहू, भुरजी, प्रजापति, कुम्हार, केवट, मल्लाह, धानुक, बढ़ई, यादव, जायसवाल, विश्वकर्मा आदि पिछड़ा वर्ग के लोगों की करीब 35 फीसदी से ऊपर तादात है। इन वर्गों की महिलाओं की नगर के सामाजिक कार्यों में अच्छी भागीदारी है, जबकि पिछले 50 वर्षों से नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष अनारक्षित चला आ रहा है तथा इसी वर्ग के लोग इसका प्रतिनिधित्व करते चले आ रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में पिछड़ा वर्ग की महिलाएं अपने आपको काफी उपेक्षित महसूस कर रही हैं। चक्रानुक्रम के अनुसार भी यह पद पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित होना चाहिए।
बाद में वहां से सभी महिलाएं जुलूस की शक्ल में डीएम दफ्तर पहुंचीं तथा वहीं उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम संबोधित इस आशय का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आशा रस्तोगी, अंजना वर्मा, पिंकी गुप्ता, नीलम गुप्ता, अंजू रस्तोगी, बबिता शाह, कुसुम शर्मा, गुड़िया, नीलम कश्यप, संगीता मौर्य, रीता विश्वकर्मा, ममता प्रजापति, माया रस्तोगी, सुधा यादव, कमल शर्मा, राधा कश्यप आदि महिलाएं मौजूद रहीं।