{"_id":"121-107841","slug":"Lakhimpur-107841-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सत्य को समझकर हृदय को पवित्र करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सत्य को समझकर हृदय को पवित्र करें’
Lakhimpur
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। स्वामी निर्गुणानंद जी महाराज ने वीरपुर में आयोजित संत समागम में कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश के रक्षक और समाज सुधारक कहलाने वाले ही कुछ लोग भक्षक बन रहे हैं, संतों से भी विश्वास उठ रहा है, इसलिए संत समागम में शामिल होकर और सत्य को समझकर अपने हृदय को पवित्र करें तभी भारत विश्व गुरु बन पाएगा। उन्होंने कहा, भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए इस अभियान से जुड़ें तथा बीड़ी, तंबाकू, शराब, पान, गुटके आदि का सेवन बंद कर दें। इससे मानसिक, शारीरिक तथा आर्थिक हानि होती है। उन्होंने बताया कि किसी संत के दर्शन से मुक्ति नहीं होती बल्कि उसके बताए मार्ग पर चलने से मुक्ति मिलती है। संत समागम में कर्मवीर सिंह, सुरेंद्र बाबू शर्मा, मान सिंह यादव, सुआलाल यादव, इंद्रपाल यादव, अमर सिंह यादव, बलराम, जगरूप, हरिबंश आदि ने नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन