{"_id":"121-107682","slug":"Lakhimpur-107682-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Lakhimpur
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध में गुस्साए लोगों ने फरधान और पलिया हाईवे में लगाया जाम, नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले के फरधान, पलिया हाईवे और पलिया क्षेत्र में अलग-अलग हुए हादसों से सड़कें खून से लाल हो गईं। हादसों से गुस्साए लोगों ने फरधान में एक घंटा और पलिया हाईवे में करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
--
हादसा एक
ट्रक से कुचलकर छात्र की जान गई
फरधान। आधारपुर गांव के पास अमनिया निवासी सतेंद्र वर्मा के साइकिल सवार 16 वर्षीय पुत्र सौरभ को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। सौरभ सरदार पटेल माध्यमिक विद्यालय रुकुंदीपुर में कक्षा 10 का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से लखीमपुर के सरबती देवी कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया।
--
हादसा दो
ट्रक ने स्कूल जा रही शिक्षिका को रौंदा
फरधान। लखीमपुर-गोला हाईवे पर शुक्रवार की सुबह लखीमपुर के मोहल्ला उदयपुर निवासी शिक्षिका उमा वर्मा (35) पति राजेश वर्मा के साथ स्कूटी से प्राथमिक विद्यालय नरदवलपुरवा जा रही थीं। स्कूटी राजेश चला रहे थे। फरधान के पहले बने नहर पुल पर पड़ी दरारों को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी उमा ट्रक के नीचे आ र्गइं और उनकी मौत हो गई। शिक्षामित्र के पद से समायोजित होने के बाद उमा जुलाई माह में सहायक अध्यापक बनी थीं।
विज्ञापन
000
--
हादसा तीन
छात्रा को वैन ने टक्कर मारी, मौत
महेवागंज। लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित अशोगापुर गांव के निकट तेज रफ्तार वैन ने सड़क पार कर रही लाल बहादुर की सात वर्षीय बेटी प्रियंका को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि चालक को गिरफ्तार किया जाए, साथ ही सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग रखी। मौके पर पहुंचे अधिकारियाें ने ग्रामीणाें को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रियंका अगरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। स्कूल से घर आ रही थी। घर के निकट सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई।
--
हादसा चार
ओवरलोड ट्र्रॉली ने मारी टक्कर, किशोर ने दम तोड़ा
पलियाकलां। पलिया-निघासन मार्ग पर चीनी मिल आ रही ओवरलोड गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार खुटार क्षेत्र के गांव टोडरपुर जिला शाहजहांपुर निवासी हरपाल सिंह (19) को टक्कर मार दी। हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पिता मंगल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
--
हादसा पांच
बाइक की टक्कर से वृद्ध की जान गई
धौरहरा। नगर के मोहल्ला पठान वार्ड निवासी रज्जू (65) लालजीपुरवा निवासी दामाद कमलेश के यहां गए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दामाद के यहां से पैदल घर लौटते समय धौरहरा और कफारा के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह काफी दूर तक घिसटते चले गए। लोगों ने उन्हें गिरते और घिसटते देखा तो भागकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कुछ लोगों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर मृतक के पुत्र रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर दी है।
--
शिक्षिका की मौत पर बिफरे लोग, जाम लगाया
फरधान। शिक्षिका की मौत की खबर सुनकर तमाम शिक्षक, आसपास के गांव वाले, भाजयुमो नेता जितेंद्र अवस्थी समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और हाईवे जाम कर एसडीएम को बुलाए जाने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। एसओ के आश्वासन पर लोग जाम खोलने को तैयार हो गए लेकिन एसडीएम के आने में देरी पर भीड़ ने दोबारा जाम लगाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश पटेल, सीओ अवनीश्वर चंद्र, तहसीलदार गोला और बीईओ केशवराम मिश्रा, ब्लाक प्रमुख पति वीरेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। भीड़ के जाम लगाने के बाद पुलिस ने पास ही में पुराने पुल से वाहनों को निकाला।
--
‘अमर उजाला’ ने किया था आगाह
जिस पुल पर हादसे में शिक्षिका की मौत हुई, उस पुल की जर्जरता को लेकर अमर उजाला ने 4 दिसंबर 14 को ‘पुल क्षतिग्रस्त है, वाहन धीरे चलाएं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर आगाह किया था लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर फरधान पुल में पड़ी दरारों को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने पुल की दरारों का पैचअप कराने का निर्देश दिया है। बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल के निर्माण के लिए लिखापढ़ी की जा रही है।
--
प्राथमिक विद्यालयों का समय बढ़ाने की मांग
लखीमपुर खीरी। शिक्षिका उमा वर्मा की मौत के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन देकर प्राथमिक स्कूलों का समय 11 बजे से शाम तीन बजे तक करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि अत्याधिक कोहरे और अदृश्यता के चलते शिक्षिका उमा ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल वर्मा, जिला मंत्री संजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय पाल वर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार श्रीवास्तव और मंत्री आभा शुक्ला सहित तमाम लोग शामिल थे।