{"_id":"121-107117","slug":"Lakhimpur-107117-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन
Lakhimpur
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे पूरी न होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी
लखीमपुर खीरी। बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन की नॉन एक्जीक्यूटिव यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बीएसएनएल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। बीएसएनएल के महाप्रबंधक कार्यालय पर आयोजित इस धरने में अध्यक्ष राम विलास यादव और जिला सचिव चंद्रभूषण सिंह ने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी 30 सूत्री मांगें न मानी गईं तो फरवरी माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। धरने पर बैठे बीएसएनएल कर्मचारियों को जिला सचिव मानसिंह और राम नरेश पांडेय ने भी संबोधित किया। धरने में बीएसएनएल के सभी यूनियनों के कर्मचारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। भारत संचार निगम लिमिटेड की बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर यहां भी हड़ताल रही। इसमें अरविंद कुमार, मुन्ना सिंह, जगन्नाथ मिश्रा, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद कासिम, मिश्रीलाल, साधना सिंह, सोबरन लाल, दुर्गेश मिश्रा, राजाराम आदि शामिल रहे।