फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छात्रा से दुराचार की पुष्टि, तीनों आरोपी गिरफ्तार

छात्रा से दुराचार की पुष्टि, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
10 से अधिक जगहों पर मिले खरोंच के निशान
विज्ञापन

दो साथियों संग दिया दुस्साहसिक घटना को अंजाम
लखीमपुर खीरी। मितौली क्षेत्र में गन्ने के खेत में नाबालिग छात्रा का शव बरामद होने के मामले में दुराचार की पुष्टि हो गई है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा केशरीर पर 10 से 12 जगहों पर चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। उनका दावा है कि दुराचार करने वाला सिर्फ एक आरोपी है, जबकि इस घटना को अंजाम देने में उसके दोनों साथियों ने उसकी मदद की। उन्होंने मौत का कारण दम घुटना बताया है।
बुधवार देर रात चले पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की अलसुबह छात्रा का शव उसके गांव पहुंचा। शव पहुंचने पर उसके घर पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी दीक्षित और एसओ बृजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर मिले चोटों में अधिकतर निशान चेहरे पर मिले हैं। चोटों से पता चलता है कि दुराचार के समय हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। बकौल एसओ, एक आरोपी ने कबूल किया है कि वह उसका गला न दबाता तो भेद खुल जाता। उधर एसपी ने स्पष्ट किया है कि छात्रा दलित नहीं है। वह लोनिया बिरादरी की है, जो पिछड़ी जाति में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया गया अंजाम
घर से घटनास्थल की दूरी करीब 450 मीटर
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली/लखीमपुर खीरी। मितौली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में परतें उधड़ने लगी हैं। गांव में छात्रा के घर से घटनास्थल की दूरी करीब 450 मीटर हैै। खास यह है कि गन्ने के खेत में जिस स्थान पर शव मिला, वह सड़क से करीब 20 फुट की दूरी पर है। स्थान, सुबह का समय और वारदात का अंदाज इसके पूरी तरह सुनियोजित होने की ओर इशारा कर रहा है। घटना के कारणों के बारे में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है, लेकिन पीड़ित पिता और ग्रामीणों ने काफी हद तक वारदात के बारे तस्वीर स्पष्ट कर दी है। बस पुलिस की ओर से खुलासा होना अभी बाकी है।
मृतका के पिता के मुताबिक छात्रा सुबह करीब साढ़े सात बजे शौच जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी। काफी देर होने के बाद परिवार वालों को चिंता हुई, तो उसका पिता ही उसे ढूंढते हुए सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा था। सड़क से करीब 20 फुट दूर खेत के अंदर उसकी बेटी का शव पड़ा था। सुबह के वक्त गांव से कुछ दूरी पर ही गैंगरेप के बाद हत्या की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है तो अपराधियों के खौफनाक मंसूबों को बयां करने के लिए काफी है कि दरिंदगी से कई दिन पहले से ही अपराधियों ने वारदात का खाका तैयार कर लिया था, जिसे बुधवार को मौका देखकर अंजाम दे दिया गया।
---
करीब एक घंटे तक संघर्ष का अनुमान
छात्रा के शव पर चोटों के निशान औैर खेत में इधर-उधर बिखरे कपड़े बेखौफ अपराधियों की दरिंदगी की दास्तां कह रहे थे। जिसने भी खेत के अंदर का मंजर देखा, वह सिहर गया। सूत्रों की माने तो घर से छात्रा के निकलने और उसके शव मिलने के बीच करीब दो घंटे का अंतर है। अपराधी पहले से ही घात लगाकर गन्नेे के खेत में छिपे हुए थे, जैसे ही मौका मिला उसे खेत में खींच ले गए।
----
आरोपी का घर चंद कदमों की दूरी पर
इस जघन्य वारदात के मुख्य आरोपी का घर मृतका के घर से करीब 20 फुट की दूरी पर है। आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच करीब पांच माह पहले छेड़खानी के मामले में विवाद हुआ था, जिसमें मामला पुलिस तक पहुंचा था। सूत्र बताते हैं कि शिकार बनी छात्रा ने आरोपी को लाठी मार दी थी। वहीं पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी के फरार होने पर पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया था। लिहाजा वारदात के पीछे रंजिश की एक वजह यह भी मानकर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
---
बसपा और भाजपा नेता भी पहुंचे गांव
मितौली। क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी मिलने पर दूसरे दिन सियासत में गर्माहट दिखी। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर उमाशंकर गौतम, जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, राजीव वर्मा और मितौली प्रधान दिनेश भार्गव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने पीड़ित परिवार को सहायता और तत्काल न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जंगलराज कायम हो गया है। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र भार्गव भी मौजूद रहे।
---
जिले में चर्चित रहे दुराचार के बाद हत्या के मामले
-21 अगस्त 2009 : निघासन क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की दुराचार के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंका दिया गया।
-10 जून 2011 : निघासन थाने में 12 वर्षीय बालिका से दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। सीबीआई ने इस मामले में सीओ के एक गनर को आरोपी माना था और वह जेल गया था।
-21 अगस्त 2011 : निघासन क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेत को गई थी। उसकी भी दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा था।
-30 फरवरी 2013 : थाना सिंगाही के गांव में आरोपी ने एक घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी।
-21 फरवरी 2014 : निघासन क्षेत्र के पढ़ुआ पुलिस चौकी के एक गांव में भी 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार करने के हाथ, गर्दन आदि काटकर उसका शव नहर में फेंक दिया।

-19 अगस्त 2014 : ढखेरवा चौकी के एक गांव में घास छीलने गई एक 13 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो का चालान भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed