{"_id":"121-106841","slug":"Lakhimpur-106841-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बेहोश मिले युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बेहोश मिले युवक की मौत
Lakhimpur
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों ने तहरीर देकर जताई हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में संदिग्ध हालात में बेहोश मिले युवक की एक हफ्ते तक इलाज के बाद मौत हो गई। घरवालों ने नीमगांव पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही दो युवकों पर हत्या करने की आशंका जताई है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी सूर्यबलि ने बताया कि 16 नवंबर को गांव के ही दो युवक उसके पुत्र रमाकांत (25) को यह बताकर लखीमपुर के लिए घर से बुलाकर ले गए थे कि उनके घर का व्यक्ति बीमार है। इसके बाद रमाकांत दोनों युवकों के साथ बाइक पर सवार होकर चला गया। बताते हैं उसी दिन शाम को रमाकांत थाना फरधान क्षेत्र के गांव मुड़वा सरैंया के पास बेहोशी की हालत में मिला। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले। उसे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सूचना पर रमाकांत के घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत खराब होने पर लखनऊ ले जाया गया जहां कुछ दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। रमाकांत के चाचा भारत प्रसाद ने रमाकांत की हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि नीमगांव पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
---------
एएसपी के निर्देश पर शव पोस्टमार्टम को भेजा
पिता सूर्यबलि ने आरोप लगाया कि नीमगांव पुलिस को जब मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घरवालों पर ही शव के अंतिम संस्कार करने का दबाव डाला। इसके बाद घरवालों ने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना-पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। पिता का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाना चाहती है, इसलिए अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन
---
युवक की मौत फरधान क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई है। घरवाले उसे लखनऊ ले गए थे जहां उसकी मौत हो गई। घरवालों को वहीं पोस्टमार्टम करा देना चाहिए था। फिलहाल एएसपी के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घरवालों की तहरीर मिल चुकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
-परशुराम ओझा, एसओ नीमगांव