फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आठ गुरुजन और कई मेधावी सम्मानित

आठ गुरुजन और कई मेधावी सम्मानित

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने किया ‘गुरुवंदन छात्र अभिनंदन’
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद ने ‘गुरुवंदन छात्र अभिनंदन’ समारोह आयोजित कर आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक लाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जेएन सेठ रहे। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शरद गुप्ता और संचालन डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने किया।
सनातन धर्म बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सम्मान व्यक्ति को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर करने की प्रेरणा देता है। संस्था ने छात्रों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया है वहीं गुरुजनों का सम्मान कर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

शिक्षिका सुरभि चोपड़ा को निशि गुप्ता ने, डॉ. सीमा मिश्रा को प्रेमा तिवारी ने, क्षमा टंडन को नमिता श्रीवास्तव ने गायत्री बरनवाल को शशि बाला सक्सेना ने, आशिया बानो को प्रतिभा रस्तोगी ने शाल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के राजेंद्र प्रसाद ओझा को डॉ. जेएन सेठ ने, राजकीय इंटर कॉलेज के राजेंद्र कुमार आर्य को परिषद उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शशि तिवारी को उमा अग्रवाल ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सममानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी छात्रा शीतल गुप्ता को आशू कक्कड़ ने, प्रियंका चौहान को रामजी पुरी ने, विभोर भारद्वाज को सुरेश चंद्र गुप्ता ने, अभिषेक श्रीवास्तव को शिव चरन दास अग्रवाल ने, श्रुति वाजपेयी को घनश्याम शर्मा ने भास्कर द्विवेदी को हरि प्रकाश त्रिपाठी ने, आयुष भारद्वाज को नवीन साहनी ने, प्रज्ञांश पांडेय को नारायण जी सेठ ने, शिवानी वर्मा को दिव्या सिंह ने, अंशिका शुक्ला को राम औतार शर्मा ने, सुमन सिंह को कृष्ण गोपाल शेखर व प्रियंका विश्वकर्मा को शिव कुमार सक्सेना ने सम्मानित किया।

इस मौके पर सतीश चंद्र टंडन, डॉ. राकेश माथुर, ज्ञानेंद्र सक्सेना, विश्वास श्रीवास्तव, शिव कुमार रस्तोगी, राजवीर सिंह, प्रतीक बरनवाल, मनीष बरनवाल, नमिता बरनवाल, रीना सहगल, अनिल कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed