{"_id":"6748aa444dd78880f202e481","slug":"94406-students-will-take-the-exam-at-136-centers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-134049-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 136 केंद्रों पर 94,406 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 136 केंद्रों पर 94,406 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परीक्षा केंद्रों के लिए मिलीं आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड ने अंतिम सूची निर्धारित कर दी है। इस बार 136 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में कुल 94,406 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
स्कूल प्रबंधकों की ओर से मिली आपत्तियों के बाद दोबारा केंद्रों की जांच कराई गई थी। इसमें 10 परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर कर दिया गया। वहीं 11 नए स्कूलों को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है।
पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 137 केंद्र बनाए गए थे। इस बार एक केंद्र कम हो गया है। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 49837 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के लिए 44569 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में कुल 27939 छात्र और 21898 छात्राएं शामिल होंगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24600 छात्र और 19969 छात्राएं बैठेंगी। उन्होंने बताया कि इस बार आपत्तियों के बाद कुल 10 स्कूलों को केंद्र बनने से हटाया गया है। साथ ही प्रस्ताव के बाद रह गए 11 स्कूलों की जांच के बाद उन्हें केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होंगी।