{"_id":"6898d7277395659ad0021f61","slug":"92-players-won-gold-medals-in-the-state-level-competition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-152924-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 92 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 92 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
Sun, 10 Aug 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
विजेताओं को मेडल पहनाते जनजाति विभाग के परियोजना अधिकारी। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सोनहा खीरी में चतुर्थ नेशनल स्पोर्ट्स मीट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 92 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता। वॉलीबाॅल, फुटबाॅल, एथलेटिक्स, चेस, हाई जंप, लांग जंप आदि 17 प्रकार के खेलों में उन्होंने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बोझिया बहराइच के 99, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पिपरसंड सोनभद्र के 49, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सोनहा चंदन चौकी के 164 छात्र-छात्राओं को मिलाकर कुल 312 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता में सोनभद्र ने 25 गोल्ड, 20 सिल्वर व 10 कांस्य पदक जीते। बहराइच ने 35 गोल्ड, 25 सिल्वर व 10 कांस्य पदक और लखीमपुर के छात्र-छात्राओं ने 32 गोल्ड, 20 सिल्वर और 30 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया । मुख्य अतिथि जनजाति विकास के परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने विभिन्न खेलों के प्रतिभागी टीमों व एकल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान एकलव्य की प्रधानाचार्य संध्या शुक्ला व विद्यालयों से आए व्यायाम प्रशिक्षक, अध्यापक आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओडिशा में होगी राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा
जनजाति विकास के परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सितंबर के अंतिम सप्ताह में ओडिशा के राउरकेला में आयोजित राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। हालांकि, इसकी अभी तिथि तय नहीं है।