Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ असामान्य व्यवहार करें, तो समझो हुआ खतरनाक

बाघ असामान्य व्यवहार करें, तो समझो हुआ खतरनाक

Thu, 18 Oct 2018 05:12 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
बाघ असामान्य व्यवहार करें, तो समझो हुआ खतरनाक

विज्ञापन

तो बाघों का गन्ने के खेतों में रहना सामान्य व्यवहार
विशेषज्ञों ने माना खीरी के जंगल के बाहर बाघों का व्यवहार असामान्य नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बाघ का असामान्य व्यवहार इस बात का संकेत है कि वह खतरनाक हो चुका है। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बाघ विशेष परिस्थितियों में ही हिंसक होकर इंसानों और बंधे हुए पालतू जानवरों पर हमला करता है। बीमार, कमजोर या चलने फिरने में असमर्थ होने पर बाघ आसान शिकार की तलाश में रहता है। ऐसे में उसके नरभक्षी होने का खतरा बढ़ जाता है। अपने शावकों के साथ होने पर बाघिन भी बच्चों की सुरक्षा के लिए हिंसक और खतरनाक हो सकती है। वन विभाग के अफसरों की माने तो खीरी में जंगल के बाहर खेतों में भ्रमण कर रहे बाघों की गतिविधियां किसी भी स्थिति में असामान्य नहीं हैं।
मोहम्मदी रेंज में पिछले दो साल के अंदर छह लोगों को निवाला बनाने वाले और इससे अधिक लोगों को घायल करने वाले बाघों की गतिविधियों में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है। डीएफओ साउथ समीर वर्मा ने कहा कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं हैं कि हमला करने वाला बाघ एक ही है या कई। अनुमान के मुताबिक करीब 2500 हेक्टेयर वाले इस वनक्षेत्र में तीन बाघ हैं। सभी घटनाएं कठिना नदी के किनारे हुई हैं। यह क्षेत्र बाघों के लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास है।
विज्ञापन

डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि मानव-बाघ संघर्ष की घटनाओं का बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और वन्यजीव संस्थान देहरादून ने गहन अध्ययन किया है। इस अध्ययन से पता चला है कि तराई में गन्ने का बढ़ता उत्पादन मानव-बाघ संघर्ष का प्रमुख कारण बन रहा है। इन्हें शुगर केन टाइगर का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य वन्यजीव सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य और वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बाघ तभी इंसानों पर हमलावर होते हैं जब वह शारीरिक रूप से कमजोर हो और शिकार करने में अक्षम हों या खुद पर किसी तरह का खतरा महसूस करें। मीटिंग सीजन में भी बाघ हिंसक हो उठते हैं। बाघ अपने अधखाए शिकार के पास किसी को देखकर उस पर हमला कर सकता है। बाघ आम तौर पर चौपायों को शिकार बनाते हैं। इसीलिए इंसानों पर सबसे ज्यादा बाघ हमले उस समय हुए हैं जब वह फसल काट रहे हों या शौच के लिए बैठे हों। बाघ चौपाया समझ कर हमला कर देते हैं।
दो साल पहले मैलानी रेंज के छेदीपुर में आठ लोगों को अपना निवाला बनाने वाला बाघ जब पकड़ा गया तो जांच में पता चला कि उसका एक दांत टूटा हुआ था। कांपटांडा में मारा गया बाघ बूढ़ा हो चुका था और तेज शिकार को करने में अक्षम था। हाल ही में चलतुआ में दिखी बाघिन को देखने वाले लोगों ने बताया कि बाघिन लंगड़ाकर चल रही थी। इस लिहाज से यदि यह बाहर निकली तो इंसानों के लिए खतरनाक हो सकती है।

सितंबर-अक्टूबर बाघों का मीटिंग सीजन
वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह के मुताबिक इन दिनों बाघों का मीटिंग सीजन चल रहा है। इसके चलते गन्ने के खेतों में अक्सर बाघ और बाघिन के जोड़े दिख रहे हैं। बाघिन का गर्भकाल तीन माह का होता है। जनवरी फरवरी, मार्च में जब इनके बच्चे होंगे उस समय भी बाघ और इंसानों के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। बच्चे होने पर बाघिन अपने शावकों को लेकर बाघ से दूर हो जाती है। तराई में गन्ने के खेतों को बाघिन प्रसव के लिए सबसे सुरक्षित समझती है।


वर्जन.......
मोहम्मदी रेंज में बाघ हमले की बढ़ती घटनाओं के बाद बाघों की गतिविधियों का अध्ययन करने से पता चला है कि उनकी गतिविधियां और व्यवहार पूरी तरह सामान्य है। जो भी घटनाएं हुई हैं वह महज दुर्घटना हैं। फिर भी लोगों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।
- समीर कुमार, डीएफओ सउथ खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed