{"_id":"5bb37207867a557f5929aadb","slug":"91538486791-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फूलकेशरी बन किसान समिति से निकाले 51000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फूलकेशरी बन किसान समिति से निकाले 51000
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
फर्जी फूलकेशरी बन किसान समिति से निकाले 51000
क्रासर.......
वसूली की नोटिस के बाद हुआ खुलासा
मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
धौरहरा किसान सेवा समिति का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
02एलकेएच 351
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। कस्बे की धौरहरा किसान सेवा समिति से फर्जी फूलकेशरी बनकर एक जालसाज ने समिति के सचिव की मिली भगत से बतौर कर्ज 51 हजार रुपये निकाल लिये। वसूली की नोटिस के बाद असली फूलकेशरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है।
दलालों के मकडजाल के आगे किसान बेबस नजर आ रहे हैं। दलाल किसी की भी जमीन पर बैंकों और समितियों से दूसरे के नाम कर्ज निकलवा पर किसानों को चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धौरहरा किसान सेवा समिति का सामने आया है। गांव सिसैया की फूलकेशरी पत्नी छोटेलाल की भूमि गाटा संख्या 1283.3 से 1285 रकबा 0.489 हेक्टेयर को बंधक कराकर 51 हजार 840 रुपये का कर्ज किसी दूसरी महिला का फोटो और फर्जी आईडी लगा कर निकलवा लिया। जानकारी तब हुई जब फूलकेशरी के पास वसूली का नोटिस आया। नोटिस देख फूलकेशरी ने अपनी खतौनी निकलवाई तो देखा खतौनी में भी भूमि बंधक दर्ज थी। जिससे उसके होश उड़ गए।
पीड़िता ने डीएम सहित कोतवाली में तहरीर दी पर कार्रवाई नही हो सकी। जिस पर उसने मुख्यमंत्री की जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तब जाकर पुलिस ने आपराधिक मामला मानते हुए मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे कस्बा इंचार्ज अनिल पांडेय ने बताया कि शिकायत सही है, जांच की जा रही है, जल्द कार्रवाई होगी। एडीओ (एजी) पारसनाथ प्रजापति ने बताया एक ही गांव की दो फूलकेशरी होने से खतौनी बदलने का संदेह है।