फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगभग तीस बालिकाएं वायरल बुखारसे पीड़ित

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगभग तीस बालिकाएं वायरल बुखारसे पीड़ित

Fri, 14 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगभग तीस बालिकाएं वायरल बुखारसे पीड़ित
14 एलकेएच 801-बालिकाओं की जांच करती डा0 मनीषा
विज्ञापन


बा स्कूल की 30 छात्राओं को हुआ वायरल फीवर

जंगबहादुरगंज। पसगवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करीब तीस बालिकाएं वायरल बुखार और सिरदर्द से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय जाकर बीमार बालिकाओं की जांच कर दवाएं वितरित कीं। वार्डन रजनीश कुमारी से सूचना मिलते ही बीईओ शमशेर सिंह राना ने बा स्कूल पहुंचकर बीमार बालिकाओं का हाल चाल जाना। उनकी सूचना पर सीएचसी पसगवां की चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा अवस्थी, काउंसलर शालिनी अवस्थी बॉ स्कूल पहुंची और बालिकाओं की जांच की। जांच के बाद डॉ मनीषा अवस्थी ने बताया कि कोई गंभीर बीमार नहीं है। बुखार और सिरदर्द से बालिकाएं पीड़ित हैं। दवाएं दे दी गई हैं। उधर बीईओ ने बताया कि बुखार पीड़ित पांच बालिकाओं को उनके घर भेजा गया है। इस दौरान समन्वयक बालिका शिक्षा सतेंद्र बहादुर सिंह, संकुल प्रभारी मो. जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed