फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three killed in different road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत, 10 घायल

Fri, 29 Jun 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 29 Jun 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
three killed in different road accidents
deadbody
 वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन


मोहम्मदी। शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव बरैंचा निवासी विजयपाल के पुत्र 26 वर्षीय मनोज की ससुराल मोहम्मदी क्षेत्र के गांव खंदेवरा में है। मनोज अपनी ससुराल आए थे। बुधवार की शाम वह गांव के ही पड़ोसी 22 वर्षीय रवि को बाइक पर बैठाकर मोहम्मदी आए थे। वापस जाते समय मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर शंकरपुर चौराहे के आगे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए और रात भर वहीं पड़े रहे। खास बात यह कि पड़ोस में पीआरवी 2856 का पाइंट भी था। यदि पीआरवी गश्त पर होती तो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा सकती थी। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी मोहम्मदी लाए, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दूसरा हादसा बबौरी के निकट हुआ। धान ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि टैक्टर के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर चालक सतीश निवासी मूड़ागालिब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शाहजहांपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना गांव बेहटी अफगान में हुई। दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में बसखेड़ा निवासी 25 वर्षीय सतीश, 48 वर्षीय और 22 वर्षीय आदेश घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


वाहन की टक्कर से दूल्हन के मौसा की मौत
खमरिया। जिला सीतापुर के थाना लहरपुर की भदफर चौकी क्षेत्र के खानीपुर गांव निवासी रामप्रसाद कश्यप की पुत्री लक्ष्मी की शादी ईसानगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव से तय हुई थी। बुधवार की शाम बारात आने के बाद घर में खुशी का माहौल था। बारात के स्वागत में किसी प्रकार की कमी न हो। दूल्हन के भाई प्रदीप सहित घर के सभी लोग व्यवस्थाओं में जुटे थे। इसी दौरान दुल्हन का भाई प्रदीप लखीमपुर मोहल्ला शांतीनगर निवासी अपने मौसा 60 वर्षीय मुन्ना गांव सरैंया निवासी उमेश को लेकर बाइक से पीलीभीत बस्ती मार्ग पर डंडपुरवा पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे थे। भदफर के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां मुन्ना की मौत हो गयी।
विज्ञापन



पुलिया की रेलिंग तोड़ पलटा टैंकर
खमरिया। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के बैबहा बाजार के निकट पीलीभीत बस्ती मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक टैंकर पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गया। इससे टैंकर चालक आरिफ निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर चालक गोरखपुर से अल्कोहल लोड कर काशीपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम बोझिया निवासी नितिन राजपूत बाइक से खुटार गया था। लौटते समय टेड़वा पुल के पास किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक पलट गई और वह घायल हो गया।

महेवागंज। निघासन थाना क्षेत्र के पठाननपुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय हामिद पुत्र आबिद अली पड़ोसी गांव निवासी एक युवक के साथ किसी काम से लखीमपुर शहर गया था। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। शारदानगर रोड पर कंडवा नदी पुल के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed