{"_id":"5a12e6824f1c1bd1408b7d65","slug":"91511188098-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ऑफिस के पुलिसकर्मियों को एसपी ने बांटे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ऑफिस के पुलिसकर्मियों को एसपी ने बांटे हेलमेट
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
हेलमेट को लेकर गंभीर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने सोमवार को पुलिस दफ्तर पर कार्यालय के सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने के निर्देश दिए।
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने एएसपी और टीएसआई महेंद्र सिंह के साथ पुलिस दफ्तर से लेकर चुनाव सेल में लगे महिला-पुरुष आरक्षी समेत 40 लोगों को हेलमेट पहनाएं। एसपी ने कहा कि सड़क हादसों में सर्वाधिक मौतें सिर में गंभीर चोट आने से हो रही हैं, इसलिए सभी पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं और सुरक्षित यात्रा करें। इस दौरान एसपी पीरओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर रामजी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महेवागंज। आए दिन होने वाले सड़क हादसों से सबक लेते हुए विद्यार्थियों ने अब बगैर हेलमेट के वाहन न चलाने की शपथ ली। कस्बे के उस्मानी डिग्री कॉलेज में बीटीसी और डीएलएड संकाय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज में यातायात नियमों पर एक कार्यशाला की। नाटक और पेंटिंग के जरिए रोड सेफ्टी के नियम समझ और उन पर अमल करने की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. बीके शुक्ल ने कहा कि जब कोई बच्चा घर से निकलता है तो माता-पिता की चिंताए बढ़ जाती है। बच्चे के सुरक्षित घर वापस आने पर ही उनकी चिंताए खत्म होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर रिजवान उस्मानी, जमाल अहमद आदि थे।
विज्ञापन