{"_id":"5c703817bdec222c5723418d","slug":"81550858263-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की सीढ़ी एचटी लाइन में छूने से दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की सीढ़ी एचटी लाइन में छूने से दो लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली। कस्बे के मेला मैदान के पास लोहे की सीढ़ी हाईटेंशन लाइन में छूने से उतरे करंट से दो लोग झुलस गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर एक ग्रामीण को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना मितौली के गांव हैदरनगर निवासी भारत प्रसाद (30) मेला मैदान में सीढ़ी लेने आया था। वह पिकअप पर सीढ़ी लादकर जा रहा था। आदर्श इंटर कॉलेज के पास से लोहे की सीढ़ी ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे सीढ़ी में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आते ही चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला, जबकि भारत प्रसाद पिकअप पर ही तड़पता रहा। यह देख कस्बे के रहने वाले मोहम्मद रफी अल्वी ने उसे बचाने कोशिश की, लेकिन वह भी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 दोनों को लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने भारत प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।