फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एईएस प्रभावित बच्चा आईसीयू वार्ड में शिफ्ट

एईएस प्रभावित बच्चा आईसीयू वार्ड में शिफ्ट

Mon, 08 Oct 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
एईएस प्रभावित बच्चा आईसीयू वार्ड में शिफ्ट
एईएस प्रभावित बच्चा आईसीयू वार्ड में शिफ्ट
विज्ञापन

चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित चार बच्चे हुए भर्ती

आईसीयू वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या हुई 90
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में रविवार को भर्ती हुए बुखार पीड़ित एक बच्चे में एईएस (एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) की संभावना लगने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं सोमवार को बुखार पीड़ित चार बच्चे और भर्ती हुए।
फूलबेहड़ निवासी विनोद कुमार रविवार को बुखार पीड़ित छह वर्षीय पुत्र मुकेश को जिला अस्पताल लेकर आए थे, जिसमें एईएस की संभावना लगने पर डॉक्टर ने उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करा दिया। जबकि फूलबेहड़ के सिसौरा गांव निवासी वाहिद अली की पांच वर्षीय पुत्री शबनम पिछले कई दिनों से भर्ती है। वहीं सोमवार को फरधान के पचपेड़वा निवासी मनोज कुमार ने चार वर्षीय पुत्र समर्थ, परसपुर निवासी विनोद कुमार ने छह वर्षीय पुत्र समर, फरहा निवासी अभय सिंह ने दस वर्षीय पुत्री प्रियांशी और खीरी के सुरजनपुरवा निवासी छोटकन्नू ने पांच वर्षीय पुत्र कैलाश को बुखार आने पर जिला अस्पताल लेकर आए थे, जिनकी हालत सीरियस होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

.........
आईसीयू वार्ड में अब तक भर्ती हुए एईएस प्रभावित 90 बच्चे
आईसीयू वार्ड के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अभी तक कुल 90 बच्चे एईएस पीड़ित भर्ती हुए, जिनमें से 37 बच्चों के ठीक हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि 42 बच्चों की हालत सीरियस होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। वहीं सात बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो बच्चे इलाज कराए गए बगैर ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed