फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पसियनपुरवा में पांच और घर शारदा नदी में समाए

पसियनपुरवा में पांच और घर शारदा नदी में समाए

Wed, 26 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पसियनपुरवा में  पांच और घर शारदा नदी में समाए
26एलकेएच 352
विज्ञापन



पसियनपुरवा में पांच और घर शारदा नदी में समाए
पंद्रह घर कटने के बाद भी शुरू नहीं हुआ बचाव कार्य
गुलरिया रामनगर बगहा में और तेज हुआ कटान
बस्ती के निकट पहुंची घाघरा घबराए ग्रामीण

अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। शारदा और घाघरा नदियों ने इलाके के पसियन पुरवा और रामनगर बगहा गांव में तबाही मचा रखी है। शारदा ने पसियनपुरवा गांव में मंगलवार रात तक पांच घर और निगल लिए। यहां अब तक पंद्रह घर नदी में समा चुके हैं। घाघरा नदी का कटान और तेज हो चुका है। नदी अब गुलरिया और घोसियाना रामनगर बगहा के करीब आ चुकी है। यहां बचाव कार्य नही हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बचाव के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

चिकनाजती के मजरा गांव पसियनपुरवा में पांच दिनों से शारदा नदी कटान करती और गांव को निगलती जा रही है। यहां के लोग गांव छोड़ने को विवश हैं लेकिन सिंचाई विभाग का बाढ़ खंड इस गांव को बचाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। मंगलवार की रात गांव के राजेश कुमार, रंगीलाल, रामकुमार सहित पांच और घर नदी में समा चुके हैं जबकि जद में आ चुके दर्जनों ग्रामीण अपने घरों पर खुद ही हथौड़े चलाकर तोड़ने में जुटे हैं। वहीं गुलरिया और रामनगर बगहा घोसियाना गांव भी घाघरा नदी की जद में आने ही वाला है। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया मैने बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता विनोद कुमार सिंह को कई बार फोन पर और लिखित रूप से कटान की सूचना दी है। बचाव कार्य में देरी होने की रिपोर्ट भी डीएम को दी है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed