{"_id":"5b25592a4f1c1bb06e8b83fa","slug":"81529174314-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने शव रखकर दो घंटे जाम किया लहरपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने शव रखकर दो घंटे जाम किया लहरपुर मार्ग
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--- 16 एलकेएच 12
लहरपुर मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
दो घंटे तक चला हंगामा, एसडीएम-सीओ के समझाने पर शांत हुए ग्रामीण
गांव लगुचा में छात्रा की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खीरी टाउन। छात्रा की पेड़ से लटकती हुई लाश मिलने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने लगुचा चौराहा पर शव रखकर लहरपुर मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। खीरी पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार वालों की काफी मान मनौव्वल की लेकिन लोग डीएम को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए। इंस्पेक्टर की सूचना पर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
बृहस्पतिवार की रात गांव लगुचा निवासी हीरालाल कश्यप की 16 वर्षीय पुत्री रात करीब 11 बजे घर से निकल गई थी। कुछ देर बाद घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उसे ढूंढने लगे। घर वालों ने गांव के पास स्थित एक बाग में लगे आम के पेड़ से किशोरी का शव बरामद किया। घर वालों ने दावा किया था कि उन्होंने बाग से भाग रहे एक युवक को पकड़ा था और पुलिस को सौंपा था। तड़के तीन बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मामला दो समुदायों के बीच का होने से ग्रामीण भड़क उठे। शनिवार की सुबह घर वालों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शव लेकर लगुचा चौराहा पहुंचे और लहरपुर मार्ग पर शव रख दिया। गुस्साए लोगों ने आसपास पड़ी बांस-बल्ली, तख्त आदि डालकर रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना था कि पुलिस ने घर वालों द्वारा पकड़ कर सौंपे गए आरोपी को पैसे लेकर छोड़ दिया है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस को किस बात की जल्दी थी कि बिना पंचायतनामा भरे शव तड़के तीन बजे सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बाद में थाने पर पंचायतनामा पर दस्तखत कराकर पंचों की राय लिखी गई। प्रदर्शनकारियों ने अन्य कई बातों पर संदेह जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
वर्जन...
ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। शव की घर वालों ने अंत्येष्टि कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की जाएगी। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- आरके वर्मा, सीओ सिटी