{"_id":"5b191dc94f1c1baa6e8b6bb6","slug":"81528372681-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार एएसपी समेत 635 पुलिसकर्मी करेंगे सीएम की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार एएसपी समेत 635 पुलिसकर्मी करेंगे सीएम की सुरक्षा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जिले में आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। चार एएसपी 12 सीओ समेत 635 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए शहर से गांव तक रूट को नौ सेक्टरों में बांटा गया है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से 09.45 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा और ग्राम प्रधानों से रूबरू होने के बाद कलक्ट्रेट से 12.15 बजे वह कार से शहर से सटे गांव लाहौरी नगर पहुंचेंगे। जिले में प्रोटोकॉल आने के बाद से ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई थी। पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के रूट को शहर से लेकर गांव लाहौरी नगर तक पुलिस ने नौ सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में एक थाना प्रभारी को तैनात किया गया है। चार एएसपी, 12 सीओ, 34 इंस्पेक्टर, 90 एसआई, 400 सिपाही, 80 महिला सिपाही और 15 ट्रैफिक सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा पीएसी भी लगाई गई है। पुलिस लाइन से लेकर लाहौरी नगर तक लगाए गए पुलिस फोर्स का दो सीओ देखरेख करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के पास छतों पर भी सशस्त्र जवान तैनात होंगे। कचहरी में दो बैरियर लगाए गए हैं।
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थमेंगे वाहनों के पहिए
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रूट में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। टीएसआई सूर्यमणि यादव ने बताया कि नौरंगाबाद से सौंजन्या चौराहा और सौंजन्या चौराहा से राजापुर, राजापुर से लाहौरी नगर के बीच बड़े वाहन मुख्यमंत्री के काफिला आने और जाने से 20 मिनट पहले रोके जाएंगे। इस दौरान छोटे वाहनों को सौंजन्या से नहर रोड होते हुए एलआरपी जाएंगे। डीसीरोड आने वाले वाहन नौरंगाबाद चौराहा से सीधे रामापुर जाएंगे।