{"_id":"5b167bb54f1c1b634d8b4d18","slug":"81528200117-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंस में आवास लाभार्थियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंस में आवास लाभार्थियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में आवास लाभार्थियों से रूबरू हुए प्रधानमंत्री
कलक्ट्रेट में हुई कांफ्रेंसिंग में लाभार्थियों से ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडिया कांफ्रेंसिंग कर शहरी एवं ग्रामीण आवास लाभार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने आवास निर्माण के लिए धनराशि मिलने में एवं अन्य किसी भी प्रकार की दिक्कत होने के बारे में जानकारी ली।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस शुरू हुई। इसमें प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के सात और ग्रामीण के दस लाभार्थी शमिल हुए। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से आवास निर्माण के लिए धनराशि मिलने के बाबत जानकारी ली। इस दौरान कई लाभार्थियों ने कहा कि कई साल से झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे थे। जब कभी तेज हवा चलती या बरसात होती तो डर लगने लगता। वहीं झोपड़ी होने के कारण हीनभावना भी थी लेकिन योजना में चयन होने और उसके बाद पहली किस्त मिलते ही अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद दिखने लगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्क्त होने पर जिले के अधिकारियों को जानकारी दें। इस दौरान खीरी टाउन की लाभार्थी, बबली पत्नी मोहम्मद शरीफ, दिलनाज पत्नी मोहम्मद एजाज, लखीमपुर की बेबी पत्नी जमाल अहमद, कामनी पत्नी प्रदीप कश्यप, आशा देवी पत्नी मंगरे, नीलम पत्नी सुंदर लाल सहित ग्रामीण आवास के दस लाभार्थी सहित डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ रवि रंजन, डूडा पीओ राजेश कुमार पांडेय सहित पीडी राम कृपाल चौधरी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने भेजी धनराशि
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 3811 लाभार्थियों के खातों में मुख्यमंत्री ने 31 मई को पहली किस्त के 50-50 हजार रुपये और 120 लोगों के खातों में दूसरी किस्त के डेढ़- डेढ़ लाख रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन
पैसा मिलते ही शुरू करें निर्माण
पीओ डूडा राजेश कुमार पांडे का कहना है कि जिन लाभार्थियों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। वह लोग आवास निर्माण शुरू करा दें, जिससे निर्धारित निर्माण पूरा होने के बाद दूसरी किस्त के डेढ़ लाख रुपये भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में निर्माण कार्य न मिलने पर आवेदन कर्ता से ब्याज सहित धनराशि वसूली जाएगी।