फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 51 जोड़े

सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 51 जोड़े

Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 51 जोड़े
लीड
विज्ञापन

फोटो संख्या 01एलकेएच401, 402, 403, 404

परिणय सूत्र में बंधे 51 जोड़े
हनुमान जयंती पर मठिया सेवा समिति ने किया आयोजन
- रामलीला मैदान में आयोजित किया गया सामूहिक विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां।
श्री बालाजी मित्र मंडल हनुमान मठिया मंदिर समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस दौरान वर-वधुओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। समिति ने रिंग सेरेमनी के साथ ही वरमाला पहनाने का भी आयोजन किया था। दान-दहेज में काफी सामान समिति की तरफ से दिया गया है। उधर, भारी संख्या में वर-वधू के परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों आदि ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
हनुमान जयंती के अवसर पर प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर समिति की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें देहरादून, नवाबगंज, लहरपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, लखनऊ के साथ ही 26 और कुल 51 जोड़ों का विवाह एक-दूसरे से संपन्न कराया गया। इसमें विनीत-सरिता, मिथलेश-ममता, नीरज-पिंकी, अंकित-रजनी, परविंदर-बेबी, रामकुमार-सुलेमा, देवेन्द्र-नीतू, राहुल-देवकी, अरविंद-सलोनी, विक्रम-निशा, सूरज-सोनी, जसकरन-गुंजा, सनूप-सोनी, मोनू-यना, रामू-सोनी, लक्ष्मण-पूजा, रोहित-पूनम, वीरेन्द्र-साधना, मोनी-आरती, हरीओ-रीता सहित 51 जोड़े एक-दूसरे के परिणय सूत्र में बंधे। समिति ने रिंग सेरेमनी के साथ ही वरमाला का भी आयोजन किया था। जिसमें भक्तों के सहयोग से लाई गई अंगूठियों को वर-वधू ने एक-दूसरे को पहनाई। विवाह में दान दहेज भी दिया गया। जिसमें चारपाई, साड़ियों के साथ ही अन्य सामान शामिल रहा। समिति ने वर-वधू के साथ आने वाले परिजनों, रिश्तेदारों के साथ ही अन्य लोगों के लिए खान-पान की व्यवस्था भी की थी।
विज्ञापन


दो निर्धन कन्याओं का कराया विवाह
पलिया। मोहल्ला सिंगहिया के माता रानी मंदिर में सुंदरकांड पाठ सेवा मंडल की तरफ से दो निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। उनको गैस सिलेंडर, चूल्हा, चारपाई सहित अन्य दहेज का सामान भी दिया गया। यहां पर महेश कुमार-रूबी तथा मोनू कुमार-अंजली की शादी मंडल की तरफ से कराई गई। पंडित आशीष कुमार, बिजेन्द्र पांडे ने शादी संपन्न कराई। यहां पर शारदा प्रसाद, सुहावनी शुक्ला, विनोद कुमार, बाबूलाल, जगदीश कुमार, रामचंद्र शुक्ला, विश्वकांत त्रिपाठी, परशुराम अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निधि सिंह, रामाधार अवस्थी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौ जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया
तिकुनिया।
कस्बे में रविवार को स्टेशन के हनुमान मंदिर पर नौ जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। परिणय सूत्र में बंधने वालों में मनोज निवासी रामनगर संग मोहिनी मंडी गांव लखनऊ, दिनेश निवासी बरसोला संग आशा निवासी तिकुनिया, विनोद निवासी जिला बहराइच संग रेखा निवासी रायपुर तिकुनिया, राजेश कुमार निवासी निबोरिया संग अंजू निवासी कोल्होरी, कृष्णा निवासी रायपुर संग मीनाक्षी निवासी कोल्होरी, प्रकाश कश्यप निवासी खैरीगढ़ संग पूजा निवासी खैरीगढ़, रामअवतार निवासी माझा संग निर्मला निवासी जोशीपुर नेपाल, सुनील कुमार निवासी लगदेहन महंगापुर संग सरिता निवासी रननगर, हीरालाल निवासी बनवीरपुर संग पूजा निवासी गंगानगर रहे। इन सभी का वैदिक रीति रिवाज से विवाह कराया गया। विवाह संस्कार गायत्री परिवार के इंद्रपाल यादव, रामदुलारे वर्मा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने संपन्न कराया। संचालन सहजराम जायसवाल ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरेश तलवार, ग्राम प्रधान सोनिया गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू, मुकेश अग्रवाल, मनोज महावर, आशीष अग्रवाल, राकेश राय, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed