फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   देश में एकता की कमी से दूषित हुई भारतीय संस्कृति

देश में एकता की कमी से दूषित हुई भारतीय संस्कृति

Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
देश में एकता की कमी से दूषित हुई भारतीय संस्कृति
गोष्ठी में बोले वक्ता - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को मेला मैदान रोड स्थित एक मैरिज लॉन में इक्कीसवीं सदी का भारत विषय पर गोष्ठी आयोजित पर की। इस दौरान नगर कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।
विज्ञापन

गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि तन समर्पित-मन समर्पित और यह जीवन समर्पित के भाव के साथ युवा परिषद से जुड़ रहा है। उन्होंने भाषा और संस्कृति के लिए जापान से सीख लेने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुपम अवस्थी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी में भारत को परम वैभव की स्थिति में पहुंचाने में एबीवीपी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूर्व विभाग प्रमुख आशीष कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्राचीन काल में विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित थी, लेकिन देश में संगठन और एकता की कमी का फायदा उठाते हुए विदेशी आक्रमणों ने इसे दूषित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अपूर्वम मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक शुक्ला, अमन मिश्रा, शिवांशु, कपिल दीक्षित, शशांक तिवारी, प्रभात शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बने लखीमपुर नगर के अध्यक्ष
गोष्ठी के दौरान नगर की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ, इसमें जिला प्रमुख अमित रावत, सह प्रमुख आकाश अवस्थी और नितिन कुमार, महाविद्यालय प्रमुख कपिल दीक्षित, आंदोलन प्रमुख आर्यप्रताप सिंह को बनाया गया। अभिषेक शुक्ला को लखीमपुर का तहसील प्रमुख और विजय सिंह को लखीमपुर नगर का अध्यक्ष एवं आदित्य गुप्ता, बलराम पांडे, अमित रस्तोगी और पवन त्रिवेदी को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed