{"_id":"59d22c684f1c1bf2538b53f4","slug":"81506946152-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीगंज क्रिकेट क्लब ने बरखेरिया जाट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीगंज क्रिकेट क्लब ने बरखेरिया जाट को हराया
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जेबीगंज क्रिकेट क्लब ने बरखेरिया जाट को हराया
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज।
नेवादा गांव में स्व. रामसेवक भार्गव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में स्टैंड क्लब जेबीगंज टीम ने शहीद भगत सिंह क्लब बरखैरिया जाट टीम को मुकाबले में तीन रनों से हरा दिया।
टॉस जीतकर जेबीगंज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 109 रन बनाए। जेबीगंज के बल्लेबाज अमन ने 28, अंकित ने 22, सूरज 14 और अभिषेक ने 8 रनों का योगदान दिया। बरखेरिया जाट की टीम को ओर से गेंदबाजी करते हुए पार्थ गुप्ता ने 6 और यीशू ने दो विकेट झटके। बरखेरिया जाट की टीम ने जवाबी बल्लेबाजी करते हुए 106 रन ही बनाए। जेबीगंज की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज गुप्ता ने 5, अंकित ने 2, आशु और सोनू ने एक एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सूरज गुप्ता को मिला।। मैच के अंपायर रोहित भार्गव, डिंपल सिंह और कमेंट्री सुनीत बाजपेई, सौरभ ने की। टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रीय गान, वंदेमातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने बैटिंग और विशिष्ट अतिथि सीओ विजय आनंद ने गेंदबाजी कर मैच का उद्घाटन किया। समारोह में कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी, अनिल शुक्ल, अखिलेश त्रिवेदी, अनुज सिंह, आशीष गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।