{"_id":"59bd581b4f1c1b30688b4eca","slug":"81505581083-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहुओं ने शनिवार को भी भरी हुंकार, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहुओं ने शनिवार को भी भरी हुंकार, धरना दिया
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
आशा बहुओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं ने नसीरुद्दीन मौजी भवन में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया और रोज की तरह शहर में जुलूस निकाला।
धरना सभा में आशाओं ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। मांग की कि आशा बहुओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। आशाओं को छह माह का बकाया मानदेय दिलाया जाए। आंदोलन को कल्याणी जनसेवा संस्थान के राकेश तिवारी, राज किशोर पांडेय प्रहरी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवराम तिवारी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रभा अवस्थी ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।