फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   80 cameras installed on forest roads to detect wildlife activity.

Lakhimpur Kheri News: जंगल की सड़कों पर वन्यजीवों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए लगाए गए 80 कैमरे

Sun, 21 Jun 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
80 cameras installed on forest roads to detect wildlife activity.
दुधवा जंगल में कैमरा लगाते वन कर्मी। स्त्रोत-वन विभाग।
लखीमपुर/बांकेगंज। पार्क प्रशासन के आदेश पर पांच जून को दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) कोरजोन के दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के बाद वन्यजीवों पर क्या असर हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस मार्ग समेत दुधवा- चंदनचौकी सड़क पर कुल 80 कैमरे लगाए हैं। इससे यह अध्ययन किया जाएगा कि रात में आवागमन बंद होने से वन्यजीवों की सड़क के बीच क्या गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 15 दिन पहले रात के समय दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है, ताकि जंगल में रहने वाले बाघों समेत अन्य वन्यजीवों के रहन-सहन और उनके विचरण में कोई व्यवधान न हो। इस निर्णय के परिणामों का पता लगाने के लिए पार्क प्रशासन ने इस मार्ग समेत दुधवा-चंदनचौकी सड़क पर 40 जोड़ी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कैमरों के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि रात के समय जंगल की सड़क पर गुजरने वाले वाहनों का शोर थमने के बाद यहां वन्यजीवों की चहलकदमी और गतिविधियों में कितना इजाफा हुआ है। कैमरों में कैद होने वाली तस्वीरों के जरिये इसका आंकलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed