{"_id":"5c169dfebdec2253af7a7ae1","slug":"71544986110-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक पलटा, भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक पलटा, भाई की मौत, बहन घायल
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक पलटा, भाई की मौत, बहन घायल
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर-भीरा स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम करीब पौने छह बजे गांव नब्बूपुरवा सड़क किनारे लगी बाजार में ओवरलोड गन्ना ट्रक पलट गया। हादसे में जहां ट्रक के नीचे दबकर 13 साल के बालक की मौत हो गई, वहीं चपेट में आकर उसकी बहन भी घायल हो गई। एक गाय की भी ट्रक के नीचे दबक मौत हो गई। एक बाइक और दो साइकिलें भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
भीरा रोड पर नब्बूपुरवा चौराहे पर रविवार की साप्ताहिक बाजार लगती है। इसी बाजार में सड़क किनारे राजू का तेल पेराई का कोल्हू लगा है। रविवार की शाम को गुलरिया चीनी मिल जा रहा ओवरलोड गन्ना भरा ट्रक का अगला टायर फट जाने से सड़क किनारे तेल कोल्हू पर पलट गया, जिससे हादसे में ट्रक के नीचे दबकर नब्बूपुरवा निवासी श्री कृष्ण के 13 साल का पुत्र राहुल की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन 10 वषीय गुड्डी घायल हो गई। इधर कोल्हू मालिक राजू ने बताया कि गुलरिया की तरफ जा रहे ट्रक के टायर फटने की तेज आवाज सुनकर सभी सहम गए और सभी उधर देेखने लगे। इसी बीच ट्रक उनके ही कोल्हू पर पलट गया। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मदद को आ गए। इसी बीच मौके से गुजर रही क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के जवान गन्ना हटाने में जुट गए। करीब 1 घंटे तक टीम ट्रक का गन्ना हटाती रही। इस बीच ट्रक के नीचे दबे बालक को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के एक घंटे के बाद मौके पर राहत बचाव कार्य के नाम पर क्रेन भेजी गई, लेकिन वह नाकाफी रही। बाद में गन्ना हटाकर ट्रक सीधा किया गया।
स्वॉट टीम ने दिखाई मानवता
पलिया की ओर जा रही पुलिस की स्वॉट टीम हादसे को देखकर रुक गई। टीम प्रभारी शिव कुमार, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार यादव ,परीक्षित चौरसिया, योगेश तोमर एवं संजय मदद को आ गए। पुलिस की टीम करीब एक घंटे तक अपने हाथों से मौके पर ट्रक से गन्ना हटाती रही। लोगों को आशंका थी कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं, लेकिन दो घंटे बाद जब गन्ना हटाकर ट्रक सीधा किया गया तो कोल्हू मालिक राजू के पिपरा निवासी बहनोई जमील की बाइक दबी मिली एवं दो साइकिल भी मिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में ट्रक के नीचे दबकर रामू कटियार की गाय भी मर गई।
विज्ञापन
वर्जन.....
गन्ना भरे ट्रक के पलटने से बच्चे की मौत हो गई है, जो अत्यंत दुखद है। सूचना मिल रही है कि ट्रक ओवरलोड था। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार की इस दुख की घड़ी में पुलिस उनके साथ है। हर संभव मदद की जाएगी।
पूनम, एसपी