{"_id":"5beff8bdbdec2269945caecb","slug":"71542453437-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। रविवार को टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा दो पालियों में शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इसमें 19292 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा का समय परिवर्तित कर तीन से साढ़े पांच बजे तक हो गया है। वहीं विकलांग अभ्यर्थियों को आधे घंटे का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्वक हो इसके लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे और उनके आस पास धारा 144 लागू रहेगी।
डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए 500 कक्ष निरीक्षक लगाए हैं और 25 शिक्षकों को रिजर्व रखा गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक 19 केंद्रों पर और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से साढे पांच बजे तक 10 केंद्रों पर होगी। पहली पाली में 12202 और दूसरी में 7090 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह हैं दिशा निर्देश
1. अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी।
2. प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र के साथ किसी एक सेमेस्टर के अंकपत्र की मूलप्रति लानी होगी।
3. अंकप्रत्र के इंटरनेट से डाउनलोड होने की स्थित में सक्षम अधिकारी से प्रमाणति कराना होगा।
4. आधा घंटे पहले कक्ष में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
5. प्रवेश पत्र के साथ सिर्फ बॉल प्वांइट काला पेन ही ले जा सकेंगे।
6. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर होगा पूर्ण प्रतिबंध।
7. परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश की नहीं मिलेगी अनुमति।
विकलांगों को 30 मिनट का मिलेगा अतिरिक्त समय
डीआईओएस ने बताया कि दृष्टिबाधित एवं शारीरिक रूप से अक्षम विकलांगों को लेखन कार्य कराने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने बताया कि 2018 की 12 वीं परीक्षा में शामिल होने वाला युवक ही लेखन कार्य कर सकेगा, जिसके लिए उसे 12वीं का प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा। साथ ही विकलांगों को तीस मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
तीन बनाए गए सचल दल
टीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी के साथ डायट प्राचार्य, बीएसए और डीआईओएस के नेतृत्व में तीन सचल दल बनाए गए हैं।
प्रवेश पर गेट के समय होगी वीडियो रिकार्डिंग
शासन ने परीक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर यदि कोई गड़बड़ी होती है तो उसके जिम्मेदार केंद्र व्यवस्थापक होंगे।