{"_id":"5bd0b318bdec2269927587f5","slug":"71540403992-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 28 को
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 के लिए 28 अक्तूबर रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें कुल 896 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए इस बार भी जिले में विद्यार्थियों ने ऑन लाइन आवेदन के लिए उत्साह दिखाया। नतीजतन 896 आवेदक परीक्षा के लिए चुने गए। प्रवेश पत्र सभी अभ्यर्थियों को उनकी ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं, वह इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
परीक्षार्थी ध्यान रखें
1. परीक्षा का समय 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे होगा।
2. 10 मिनट पहले ओएमआर शीट परीक्षार्थी को मिलेगी।
3. परीक्षार्थी को ध्यान रखना होगा कि ओएमआर शीट कहीं से मुड़े, कटे या फटे नहीं।
एडमिट कार्ड में दिक्कत हो तो घबराएं नहीं
सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। आप एडमिट कार्ड ई-मेल से प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड पर कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं। अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दें।