{"_id":"5b57714c4f1c1b44748b6a16","slug":"71532457292-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छत के नीचे मिलेगी मुफ्त जांच और इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छत के नीचे मिलेगी मुफ्त जांच और इलाज
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 24एलकेएच501,502
बांकेगंज में फ्री मेडिकल कैंप आज
अमर उजाला फाउंडेशन कराएगा निशुल्क चेकअप और इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 25 जुलाई को लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और दवाएं मुफ्त मिल सकेंगी। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगने वाले शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
बांकेगंज कस्बे में यह दूसरा अवसर है, जब इतने बड़े पैमाने पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग, नाक, कान, गला, नेत्र और त्वचा रोग के विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे, जो मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श देंगे। आवश्यक टेस्ट दिल्ली से आने वाली स्पेशल मेडिकल वैन में मौजूद आधुनिक तकनीक की मशीनों और उपकरणों से की जाएगी, जिनकी रिपोर्ट भी तत्काल मिलेगी। जांच के बाद डॉक्टर परामर्श के अनुसार नि:शुल्क दवादयां भी दी जाएंगी। -----
ये विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजकुमार, डॉ. विजय वर्मा, नेत्र सर्जन डॉ. पूनम वर्मा, ईएनटी डॉ. हर्षिता अवस्थी, दंत चिकित्सक डॉ. विकास गिरि, फार्मेसिस्ट अनिल कुमार और रामराखन आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
------------
फोटो- 24 एलकेएच501
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं
अमर उजाला फाउंडेशन की ग्रामीण क्षेत्र में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की पहल बेहद सराहनीय है। इससे गरीब तबके के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक छत के नीचे स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्रामीणों से अपील है कि वह इस मौके का फायदा उठाएं।
-रोमी साहनी,विधायक,पलिया विधान सभा क्षेत्र
--------------
फोटो- 24एलकेएच502
अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से बांकेगंज सीएचसी में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर गांव की जनता के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। अमर उजाला फाउंडेशन का यह कदम बेहद सराहनीय है। लोगों से अपील है कि स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।
वीरेंद्र कुमार भार्गव, प्रधान, ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10,बांकेगंज
---------------------------------------
फोटो- 24एलकेएच 503,504,505,506,507
आधी आबादी को जगी बेहतर इलाज की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगने वाले स्वास्थ्य शिविर को लेकर ब्लॉक क्षेत्र की आधी आबादी बेहद उत्साहित है। सीएचसी पर अभी तक किसी महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने से महिलाओं खासकर गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़तीं थीं। महिलाओं में इस बात की खुशी है कि बुधवार को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञों से नि:संकोच हाल बताकर विशेष जांच, परामर्श और दवाइयां गरीब तबके की महिलाओं को फ्री मिल सकेगी।
------------
फोटो- 24एलकेएच503
ग्रामीण महिलाओं के लिए फायदेमंद होगा यह शिविर
बांकेगंज में सीएचसी स्थापित होने के बाद से आज तक किसी महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की मौजूदगी महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।
-ज्ञान देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ब्लॉक बांकेगंज।
..
फोटो- 24एलकेएच 504
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को मिलेगा बेहतर इलाज
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर इलाज मिलेगा। इस शिविर में गरीब तबके की महिलाएं दूसरी बार किसी महिला रोग विशेषज्ञ से परामर्श और इलाज की सुविधा मिलेगी।
अनीता यादव, पूर्व चेयरपर्सन, नगर पंचायत,मैलानी।
----------
फोटो- 24 एलकेएच505
महिलाओं को अपने कस्बे में मिलेगी चिकित्सा सुविधा
बांकेगंज सीएचसी पर उमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों से जूझ रही महिलाओं को अपने कस्बे में चिकित्सा सुविधा मिलेगी। गरीब तबके की महिलाओं की लिए यह शिविर वरदान साबित होगा।
दीक्षा देवी, प्रधान,ग्राम पंचायत हजरतपुर,बांकेगंज।
-----------
फोटो- 24एलकेएच506
जांच के लिए अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं
बांकेगंज सीएचसी पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नोएडा से आ रही विशेष मेडिकल वैन में आधुनिक मशीन और उपकरण के अलावा प्रशिक्षित टेक्नीशियन उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जांच के लिए अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं हैं।
विजय कुमारी, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10,बांकेगंज।
-----------
फोटो- 24 एलकेएच 507
अपने आंगन में मिलेगी सेहत की सुविधा
बांकेगंज सीएचसी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिलेगा। सीएचसी में संकोच के चलते महिलाएं पुरुष डॉक्टरों से अपनी बीमारियां नहीं बता पाती हैं। अब उन्हें घर आंगन में जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी।
- सुमित्रा देवी,ग्राम प्रधान,थरवरनपुर,बांकेगंज।