फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक मालिकों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

ट्रक मालिकों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रक मालिकों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
23एलकेएच205, 23 एलकएच 9
विज्ञापन

ट्रक मालिकों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
डीजल और बीमा कीमत बढ़ने पर ट्रक मालिकों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के ट्रक यूनियन और मालिक हड़ताल पर चले गए। गुस्साए मालिकों ने जहां गोला में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, बेलरायां में भी ट्रक यूनियन ने ट्रक खड़े कर दिए। ट्रकों की हड़ताल से व्यापार प्रभावित होने लगा है।
गोला गोकर्णनाथ। द गोला ट्रक ऑपरेटर्स और मोटर मालिकों ने सोमवार को बाईपास मार्ग पर ट्रकों को खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रक मालिकों ने कहा कि डीजल के दामों में निरंतर बढ़ोतरी, बीमें की दरों के महंगे होने, लंबी दूरी के मार्गों पर कई कई टोल टैक्सों के कारण उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। लागत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे हालातों में भाडे़ की दरों को बढ़ाए जाने की मांग करते हुए नगर बाईपास के किनारे मोहम्मदी रोड से लखीमपुर रोड तक ट्रकों की कतारें लग गईं। हालांकि ट्रकों के चक्का जाम किए जाने से किसी प्रकार की जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई है, लेकिन माल का आयात-निर्यात ठप होने से थोक व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में गोला ट्रक यूनियन के मुख्तार सिंह प्रधान, उपमंत्री बसंत सिंह, भगवान सिंह, सुखवंत सिंह, विजय चौहान, इरफान अंसारी, परशुराम सिंह, सुरेश कुमार, बल्देव सिंह, संदीप शुक्ला, लालू गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
जिलेभर में हुई ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल
बेलरायां। ट्रकों की हड़ताल से कस्बे की चीनी मिल से करीब 8000 क्विंटल चीनी का उठान नहीं हो पाया है, जबकि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ की लोडिंग की अंतिम तिथि 21 जुलाई होने से व्यापारियों और मिल को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष हरि सिंह चानी ने बताया कि डीजल की कीमतें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। इससे ट्रक मालिकों का आर्थिक दोहन हो रहा है। सरकार ने ट्रक मालिकों की समस्या का समाधान नहीं किया तो ट्रक ऑपरेटर आंदोलन जारी रखेंगे। बेलरायां ट्रक यूनियन के प्रबंधक देशराज सिंह ने बताया कि ट्रकों मालिकों की जायज मांगों का समाधान न होने तक ट्रकों का चक्का जाम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed