{"_id":"5abfbd4d4f1c1bd1618b4b8b","slug":"71522515277-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने को लेकर हुई बैठक
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें दिव्यांग बच्चों को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देने एवं विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों में से दिव्यांग बच्चों की पहचान करने के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रभारी अशोक कुुमार मिश्रा ने बताया कि नया सत्र दो अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के प्रवेश प्राथमिकता के साथ लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में विकलांगता दिखाई देती है, लेकिन कुछ में ऐसा नहीं है। इसलिए यदि क्लास में किसी बच्चे को कम दिखाई दे रहा है या फिर वह कम सुन रहा है तो उनकी सूची बनाकर दें, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने शिक्षकों का छात्रों का डाटा ऑन लाइन फीड करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कई प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।