{"_id":"5a11be3b4f1c1bca678bc72a","slug":"71511112251-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि कालीन ड्यूटी से हटाए गए ईएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि कालीन ड्यूटी से हटाए गए ईएमओ
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
शुक्रवार की रात को धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के निरीक्षण में नशे में ड्यूटी करते मिले ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल अफसर) को सीएमएस ने रात्रिकालीन ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही उन्हें दिन में ही ड्यूटी कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शुक्रवार की रात सड़क हादसे में घायल हुए मितौली क्षेत्र के लोगों को देखने के लिए धौरहरा सांसद जिला अस्पताल पहुंचीं थीं। इस दौरान इमरजेंसी में मौजूद ईएमओ डॉ. डीके यादव से मरीजों के बारे में जानकारी करते वक्त सांसद को डॉक्टर के नशे में होने का शक हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से डॉक्टर की जांच कराने के लिए कहा था। हालांकि जांच में नशे की पुष्टि नहीं हो सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने डॉ. डीके यादव को रात में इमरजेंसी ड्यूटी करने पर रोक लगा दी। अब उनसे दिन में ही ड्यूटी कराई जाएगी।
डॉक्टर के रात में इमरजेंसी ड्यूटी करने पर रोक लगा दी है। अब उनसे दिन में ही ड्यूटी कराई जाएगी, दोबारा शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अरुण कुमार गौतम, सीएमएस जिला अस्पताल