फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2017 10:33 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की लखीमपुर डिपो शाखा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कई मांगों को लेकर डिपो प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया और मांग संबंधी ज्ञापन परिवहन मंत्री को भेजा।

लखीमपुर डिपो शाखा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए डिपो कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए प्रांतीय नेतृत्व ने एक दिवसीय धरने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़को पर भी उतरा जाएगा। शाखा अध्यक्ष ने अपनी मांगों संबंधी नौ सूत्रीय ज्ञापन परिवहन मंत्री को भेजा। ज्ञापन में सातवां वेतनमान एक जनवरी 2016 से लागू करने, एरियर सहित भुगतान, वेतन विसंगतियों को दूर करने, ऑन ड्यूटी दुर्घटना में घायल होने पर संविदा कर्मी को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा व मरने वालों के परिवारवालों को पांच लाख की सहायता, सभी नियमित कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा सुविधा, सभी डिपो पर चालक-परिचालकों के लिए शौचालय व विश्रामालय, बसों के अनुबंधन पर रोक लगाने की मांगे शामिल है। इस दौरान श्रवण मिश्रा, वेदप्रकाश पांडे, प्रभात अवस्थी, रविशंकर शुक्ला, रजनीश अवस्थी, आदर्श बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed