फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70 years later, people waiting for electricity

70 साल बाद भी लोगों को बिजली का इंतजार

Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
अनिल मिश्र बांकेगंज।
अनिल मिश्र बांकेगंज। Updated Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
70 years later, people waiting for electricity
लाइट - फोटो : अमर उजाला
बांकेगंज के आधा दर्जन गांवों में आज तक नहीं पहुंची बिजली की किरण
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों में विद्युतीकरण को लेकर काफी दावे किए थे लेकिन 70 साल बाद भी बांकेगंज इलाके के आधा दर्जन गांवों के लोग बिजली को तरस रहे हैं। 
ब्लाक बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के मजरा बरगदिया, भूपपुर, बंजरिया, तिलकपुर सहित पलिया ब्लाक के गिरधरपुरी में वर्ष 2012 से बिजली पोल तो खड़े हैं, लेकिन उन पर तार न खिंचने के कारण इन गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। गांव में खड़े इन बिजली पोलो पर तार खिंचने के ग्रामीण पिछले पांच साल से इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके किसी का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। पड़ोसी गांव में जलते बिजली बल्ब ग्रामीणों को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे है। इससे परेशान ग्रामीणों ने विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर गांव के विद्युतीकरण करने की गुहार लगाई थी। विधायक का कहना है कि उन्होंने गांवों का विद्युतीकरण विधायक निधि से करवाए जाने के साथ ही इसमें आने वाले खर्च की धनराशि निधि से रिलीज करने का पत्र एक्सईन गोला को भेज दिया था। बावजूद इसके इन गांवों का अब तक विद्युतीकरण नहीं कराया गया। उधर इस बाबत एक्सईएन गोला उमेश चंद्र सोनकर का कहना है कि धनराशि रिलीज न होने के कारण संबंधित गांवों का विद्युतीकरण नहीं कराया जा सका है। धनराशि रिलीज होते ही विद्युतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं ग्रामीण
गांव बरगदिया निवासी दिनेश कुमार का कहना है विद्युतीकरण के लिए पांच साल पहले गांव में पोल लगवाए थे। गांव में बिजली आने की खुशी में लोगो ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई थीं। इतना अरसा बीतने के बाद भी बिजली नहीं आई। इसको लेकर लोग मायूस है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बरगदिया गांव के चेतराम का कहना है गांव का अब तक विद्युतीकरण न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पड़ोस के गांवों में जलते बिजली बल्ब बरगदिया के बाशिंदों को मुंह चिढ़ाते नजर आते है। बिजली न होने के कारण नाते-रिश्तेदार गांव आने से कतराते हैं।
--
इसी गांव के छात्र राजू का कहना है कि आजादी के 70 बरस बीतने के बाद भी बरगदिया गांव के बाशिंदे बिजली की रोशनी को तरस रहे है। केंद्र सरकार कैशलेस और डिजिटल इंडिया की बात कहते नहीं थक रही। गांव में बिजली न होने से विद्यार्थियों को अंधेरे में पढ़ाई करनी पड़ती है।

--
बरगदिया गांव की 80 वर्षीय लीलावती का कहना है कि पांच साल पहले गांव में बिजली के पोल लगाए थे। उम्मीद जगी थी कि बुढ़ापे में गांव बिजली की रोशनी से जगमग होगा। बावजूद इसके गांव में अब तक बिजली के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed