फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70 government tube wells found faulty, investigation report reveals

Lakhimpur Kheri News: खराब मिले 70 राजकीय नलकूप, जांच रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
70 government tube wells found faulty, investigation report reveals
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर और सीतापुर डिवीजन के 70 राजकीय नलकूप खराब पाए गए हैं। जिसमें 35 लखीमपुर व 35 सीतापुर डिवीजन के नलकूप हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सीडीओ ने विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करते हुए नलकूपों को दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन के मोहम्मदी में कुल 167 में 15 राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। इसके अलावा निघासन में छह में एक, नकहा में 56 में पांच, ईसानगर में 12 में दो, लखीमपुर ब्लॉक में 75 में एक, बांकेगंज में 23 में तीन और बेहजम में 23 में तीन नलकूप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

सीतापुर डिवीजन में खीरी जिले का पसगवां और मितौली क्षेत्र आता है। पसगवां में कुल 122 में 13 तथा मितौली के 76 में 22 राजकीय नलकूप खराब पाए गए हैं, जिसकी वजह से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजन के अधिकारी लखीमपुर में नहीं बैठते हैं, इस वजह से नलकूपों की अनदेखी रहती है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने दोनों डिवीजनों के अधिशासी अभियंताओं को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही 15 दिन में खराब नलकूपों को सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed