{"_id":"6a1b222cac5a86e9e10e547c","slug":"69000-rupees-were-withdrawn-from-the-account-as-soon-as-the-mobile-phone-got-hung-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-176356-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोबाइल फोन हैंग होते ही खाते से उड़े 69 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोबाइल फोन हैंग होते ही खाते से उड़े 69 हजार रुपये
Sat, 30 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 30 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलदेवनगर निवासी युवक ने बिना ओटीपी और यूपीआई के खाते से 69 हजार रुपये निकलने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि कुछ देर के लिए मोबाइल फोन हैंग हुआ और दोबारा शुरू होने तक खाते से रकम कट चुकी थी। पीड़ित ने तत्काल 1930 पर शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में धीरज कुमार मिश्र ने बताया कि 27 मार्च, 2026 को सुबह करीब 8 से 10 बजे के बीच उनका मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया।
कॉल, व्हाट्सएप और यूपीआई समेत कोई भी एप्लीकेशन काम नहीं कर रही थी। स्क्रीन पर सिस्टम अपडेट और एसओएस इमरजेंसी का संदेश दिख रहा था। कुछ देर बाद मोबाइल सामान्य रूप से काम करने लगा।
इसी शाम एसबीआई खाते की जांच करने पर 69 हजार रुपये का अनधिकृत ट्रांजेक्शन दिखाई दिया। धीरज कुमार मिश्र के मुताबिक, घटना के समय बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर रिचार्ज नहीं था, इसलिए कोई ओटीपी या एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद