फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   69 complainants returned disappointed as complaints were not resolved

Lakhimpur Kheri News: शिकायतों का निस्तारण न होने पर 69 फरियादी मायूस होकर लौटे

Sun, 04 Aug 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
69 complainants returned disappointed as complaints were not resolved
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते एसडीएम और सीओ। संवाद

विज्ञापन
मितौली। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मितौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होना था, लेकिन डीएम नहीं पहुंचीं। उनकी गैर मौजूदगी में सीडीओ अभिषेक कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 83 शिकायतें आई, जिसमें 14 का ही निस्तारण हो सका। शिकायतों का निस्तारण न होने पर बड़ी संख्या में फरियादी मायूस होकर लौटे।
समाधान दिवस में राजस्व की 35, विकास की 17, आपूर्ति के सात, पुलिस की आठ, विद्युत की 11, गन्ना की दो, बैंक की दो व स्वास्थ्य विभाग का एक शिकायत पहुंची। इसमें राजस्व की सात, विकास की छह और आपूर्ति की एक शिकायत का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सीडीओ ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात कर समस्या का समाधान कराए।
विज्ञापन

किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान सीडीओ ने किसान याकूब अली, प्रदीप कुमार, विजय पाल, वीर पाल, रामदेवी व सुचेंद्र सिंह को बीज की मिनी किट का वितरण किया। समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने पर काफी फरियादी मायूस होकर बिना शिकायत ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
66 परिवारों को चार महीनों से नहीं मिल रही बिजली
मितौली। समाधान दिवस में ग्रंट इनायतचीफ के मजरा श्रीरामपुर की दर्जनों महिलाएं पहुंची और सीडीओ से मिलकर दुखड़ा सुनाया। बताया कि करीब चार माह से वह लोग अंधेरे में रह रहे हैं। गांव में लगे दस केवीए के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंक जा रहे हैं। कोई ट्रांसफार्मर एक दिन से ऊपर नहीं चलता है। कई बार बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने नहीं सुना। ऐसे में वह लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव में पड़ी विद्युत लाइन जर्जर हैं, जो लोगों की छतों से छूती हुई निकली है। जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद
------------------
मितौली के ककरहिया निवासी तुलसीराम ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके खेत में बिजली का तार गिरने से छह बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई थी। मुआवजा के लिए तब से चक्कर लगा रहे। इस बीच वर्ष 2021 व 2022 में भी कई बार तार गिरने से फसल जलकर नष्ट हो गई।
-तुलसीराम, ककरहिया
---------

गांव में सरकारी तालाब अवैध कब्जे की शिकायत करीब छह माह से कर रहे है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। दबंगों ने प्रधान व लेखपाल से मिलकर कब्जा कर रखा है।
-साजिद खां, मलिकपुर
--------------


बबौना ग्राम पंचायत में उसकी जमीन है। मेड़बंदी के लिए एसडीएम न्यायालय में वाद दायर किया था। वर्ष 2019 को कोर्ट में मेड़बंदी के लिए आदेश हुआ था, लेकिन आज तक नहीं हो सका। लगातार शिकायत करते आ रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
इस्माम, मितौली
-------------

उनकी जमीन के पास में चकमार्ग में दबंगों ने कच्चे मकान, छप्पर आदि बनाकर कब्जा कर रखा। खेतों में जाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लगातार एक वर्ष से शिकायत करते आ रहे, बावजूद चकमार्ग कब्जा मुक्त नहीं हो सका।
- सियाराम, खखरा
----------------
31 में मात्र तीन शिकायतों का ही निस्तारण
पलियाकलां। एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में 31 शिकायतें आईं। जिसमें मात्र तीन का ही मौके से निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में राजस्व की 16, पुलिस की आठ, विकास की पांच, विद्युत की दो शिकायतें आईं। राजस्व की तीन शिकायतें निस्तारित की गईं। इस दौरान तहसीलदार आरती यादव, बीडीओ संगीता यादव, सीओ यादवेंद्र यादव, ईओ नितिन गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
-----------------
सदर तहसील में 47 शिकायतें, छह का निस्तारण

लखीमपुर खीरी। सदर तहसील में एसडीएम अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 47 शिकायतें पहुंचीं। राजस्व की 19, पुलिस की 12, विकास विभाग छह, नगर निकाय की तीन, पूर्ति विभाग की दो, विद्युत विभाग की दो, कृषि तीन शिकायतें आई। इसमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संवाद

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम और सीओ। संवाद

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम और सीओ। संवाद

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम और सीओ। संवाद

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम और सीओ। संवाद

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम और सीओ। संवाद

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम और सीओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed