फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   647 houses in border area will get free DTH connection in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: बॉर्डर एरिया के 647 घरों को मिलेगा फ्री डिश कनेक्शन, 10 किमी के दायरे में मिलेगी ये सुविधा

Thu, 21 Sep 2023 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 06:24 PM IST
सार

नेपाल सीमा से सटे 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना चलाई जा रही है। इसके तहत बॉर्डर एरिया के गांवों में 647 परिवारों को फ्री डीटीएच कनेक्शन दिया जाएगा। 

विज्ञापन
647 houses in border area will get free DTH connection in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले 647 परिवारों को फ्री डिश कनेक्शन दिया जाएगा। इन घरों को चिह्नित किया जा चुका है। प्रसार भारती ने इनकी संख्या और सूचना भी पोर्टल पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना चलाई जा रही है। सीमा से सटे इन गांवों में नेटवर्क की समस्या रहती है। घरों में टीवी तो है, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण लोग कार्यक्रम नहीं देख पाते। इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों को चिह्नित करने का निर्देश दिया, जिनके यहां डीटीएच का कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड: आलोक की अर्थी उठी तो बेहोश हुई पत्नी...बार-बार कर रही थीं ये जिद, फफक पड़े पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बॉर्डर एरिया के गांवों में सर्वे के बाद 647 परिवारों को चिह्नित किया गया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इन घरों को फ्री डिश कनेक्शन दिया जाएगा। जिले में पालिया और निघासन के गांव नेपाल सीमा से सटे हैं। इन गांवों में नेटवर्क की समस्या रहती है। इनको पहले चरण में डीटीएच का कनेक्शन दिया जाएगा। लोग देश-दुनिया में होने वाले कार्यक्रमों, घटनाक्रमों के बारे में घर बैठे टीवी पर देख सकेंगे।

आठ जिलों में कराया गया है यह सर्वे

बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना में नेपाल सीमा से सटे आठ जिलों में फ्री डिश कनेक्शन का सर्वे कराया गया। इन जिलों में लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, श्रावस्ती व महराजगंज शामिल है। प्रसार भारती ने इन आठ जिलों में दिए जाने वाले फ्री डिश कनेक्शन की संख्या भी पोर्टल पर अपलोड कर दी। आठ जिलों में 8222 घरों को डिश कनेक्शन दिया जाएगा। सबसे अधिक 2295 फ्री डिश कनेक्शन महराजगंज में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed