{"_id":"5cd1c42abdec22078775ae5a","slug":"61557251114-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर केशवापुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने डीसीएम ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दी। हादसे में बाइक चालक और चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उसी बाइक पर सवार दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा होते ही लोगों ने डीसीएम को घेर लिया और चालक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर घायलों को सीएचसी भेजा।
सीएचसी में भर्ती मैलानी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी महेंद्र कुमार की 25 वर्षीय पत्नी श्यामवती और कौशल की 23 वर्षीय पत्नी आरती ने बताया कि थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव फूलबेहड़ में उनके मौसा सिद्धू का निधन हो गया था। श्यामवती अपने चार वर्षीय पुत्र कुशाग्र और देवरानी आरती को लेकर अपने रिश्तेदार पिपरा गांव निवासी 30 वर्षीय सतीश के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अंतिम संस्कार में गए थे। लौटते समय लखीमपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने हादसा हो गया। बताया कि जैसे ही बाइक सवार लखीमपुर रोड पर केशवापुर के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चालक सतीश और चार वर्षीय कुशाग्र की मौत हो गई। श्यामवती और आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
सड़क पर हादसा होते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने डीसीएम को घेर लिया और डीसीएम चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव लाल्हापुर निवासी हरद्वारी लाल की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और 100 डायल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया। घायल दोनों महिलाओं को 100 डायल से सीएससी भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।