{"_id":"5c169cdbbdec2253b9699864","slug":"61544985819-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह का पर्यटन सत्र: दुधवा ने कमाए छह लाख से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह का पर्यटन सत्र: दुधवा ने कमाए छह लाख से ज्यादा
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक माह का पर्यटन सत्र: दुधवा ने छह लाख से ज्यादा कमाए
पलियाकलां। प्रदेश के एकलौते दुधवा टाइगर रिजर्व ने 15 नवंबर से शुरू हुए पर्यटन सत्र के बाद से ही सैलानियों के दिलों में जगह बना ली है। दुधवा के अलौकिक वातावरण और यहां स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीवों को देखने को उत्सुक सैलानी यहां लगातार आगमन कर रहे हैं। इसमें कई राज्यों के सैलानियों के साथ ही विदेशी सैलानियों ने भी पार्क का भ्रमण पर्यटन सत्र के एक माह बीतने के बाद किया है। इसमें कुल 3418 सैलानियों ने एक माह में पार्क का भ्रमण किया और पार्क को छह लाख से ज्यादा राजस्व मिला है।
बता दें कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बनाए तराई का दुधवा नेशनल पार्क विदेशी सैलानियों के साथ ही देशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां पाई जाने वाली वनस्पतियों के साथ ही स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीवों को देखने के लिए सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। पर्यटन सत्र शुरू होने के एक माह का समय बीत चुका है। इस दौरान भारी संख्या में सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। इसमें सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ ही सोनारीपुर के पास बाघ का देखकर खुशी का इजहार किया। साथ ही स्वच्छंद विचरण करते गैंडों को देखकर भी सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दुधवा अपनी अलौकिक वातावरण व वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है जिसके कारण ही शुरूआती महीने में यहां सैलानियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
कितने देशी व विदेशी सैलानियों ने किया भ्रमण
नवीन पर्यटन सत्र के एक माह में देशी दैनिक सैलानियों की संख्या 2984 रहीं जबकि विदेशियों की संख्या 19 रही। इसी तरह रात्रि विश्राम करने वालों में देशी सैलानियों की संख्या 394 और विदेशी सैलानियों की संख्या 21 रही। इस तरह कुल 3418 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया।
विज्ञापन
एक माह में कितना हुआ पार्क का राजस्व
एक माह के पर्यटन सत्र में दैनिक व रात्रि विश्राम करने वाले सैलानियों से पार्क का कुल छह लाख 13 हजार 120 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें ऑनलाइन सैलानियों से 75050 रुपये और दैनिक सैलानियों से 53 हजार 807 रूपये का राजस्व पार्क को मिला है।
किशनपुर में बाघ न दिखने से निराश हुए सैलानी
इस बार किशनपुर सेंक्चुरी में सैलानियों को बाघ के दीदार नहीं हुए। जिसमें उनमें निराशा देखी गई। पिछले पर्यटन सत्र में किशनपुर सेंक्चुरी में भारी संख्या में सैलानियों को बाघ के दीदार हुए थे। अब बाघ केवल सोनारीपुर एरिया में ही सैलानियों को दिखा।
वीआईपी भी अलौकिक वातावरण का ले रहे आनंद
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय का कहना है कि दुधवा नेशनल पार्क में बीते एक महीने के अंदर आधा दर्जन से ऊपर वीआई ने भी पार्क का भ्रमण किया है। इसमें राजस्व के साथ ही अन्य विभागों के वीआईपी मौजूद रहे। जिन्होंने पार्क के अंदर जाकर यहां के अलौकिक वातावरण का आनंद लिया।