Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Thu, 25 Oct 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बिना हेलमेट रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था झुर्री
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र में ट्रक ने बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली धौरहरा के गांव चकलाखीपुर निवासी 32 वर्षीय झुर्री को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह बिना हेलमेट बाइक चलाकर रिश्तेदारी से लौट रहा था।
गांव चकलाखीपुर निवासी किशोर ने बताया कि उनका भाई झुर्री बुधवार की शाम बाइक से रिश्तेदारी को गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह लौट रहा था। उसके पास हेलमेट नहीं था। सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव कलुवापुर के पास ट्रक ने पीछे से साइड में आकर टक्कर मार दी, जिससे भाई झुर्री बाइक समेत सड़क की ओर गिर गया। ट्रक का पहिया निकलने से झुर्री की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। कुछ ही देर बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ परिचित लोगों ने मोबाइल पर कॉल कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के पिता छत्रपाल ने बताया कि छत्रपाल के तीन बेटों किशोर और सतीश में झुर्री दूसरे नंबर का था। उसकी दो बहने हैं। झुर्री की मौत से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन





ट्रैक्टर से भिड़ी कार, दो जख्मी
घटना के बाद रोड पर लगा रहा जाम
फोटो संख्या 25एलकेएच402, 403

संपूर्णानगर। कस्बे के संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर सिंगाही खुर्द में देर शाम एक ट्रैक्टर व कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार चालक व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए निकल गए जबकि कार का शीशा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद रोड पर लगभग एक घंटा जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने दलबल के साथ किसी तरह से जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रो कार यूपी 14 ब 1812 से थाना हजारा के बला फार्म निवासी जसवीर सिंह पहलवान अपने परिवार के साथ पलिया से अपने घर जा रहे थे। तभी सिंगाही खुर्द के पास सामने से सतनाम सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर पलिया की तरफ जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित हो जाने पर कार व ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। आनन-फानन में दुकानदारों ने कार से जसवीर सिंह व उसके परिजनों को निकाला। इसमें जसवीर सिंह तथा उसके एक पुत्र को ज्यादा चोटे आई हैं जबकि बाकी मामूली रूप से जख्मी हैं। इलाके के लिए उनको अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर रोड पर होने के कारण लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और जाम खुलवाया। उधर घटना के बाद घायलों को उठाने के बजाय कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आए लेकिन जागरूक लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


25 एलकएच 22

ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, दंपति समेत तीन घायल
फरधान। थाना क्षेत्र में पचपेड़वा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम सवारियों से भरी एक बस ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने तीनों को लखीमपुर रेफर कर दिया। बस में करीब 25 सवारियां थीं।

लखीमपुर-गोला रोड पर बृहस्पतिवार की शाम ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लखीमपुर की ओर से आ रही थी। ट्रैक्टर चपेड़वा गांव की ओर मुड़ रहा था। तभी पीछे से आ रही गोला डिपो की एक अनुबंधित बस ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय ट्रॉली से टकरा गई, जिससे बस की अगली सीट पर बैठे गोला के ऊंचीभूड़ निवासी सुरेश कुमार (38), उनकी पत्नी कंचन लता (34) और गोला के ही गोपाल कृष्ण (40) घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया, जहां से उन्हें लखीमपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। बस में करीब 25 सवारियां थीं। हादसे के बाद सवारियां दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed