फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चार नई ब्रांच खोलकर अर्बन कोआपरेटिव बैंक करेगा विस्तार

चार नई ब्रांच खोलकर अर्बन कोआपरेटिव बैंक करेगा विस्तार

Thu, 05 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चार नई ब्रांच खोलकर अर्बन कोआपरेटिव बैंक करेगा विस्तार

विज्ञापन

अर्बन कोआपरेटिव बैंक की चार नई शाखाएं खुलेंगी


अमर उजाला ब्यूरो

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा है कि चार नई ब्रांच खोली जाएंगी। इसमें कुंवर खुशवक्तराय कॉलेज के पटल को ब्रांच बनाया जाएगा। संचालक मंडल की प्रथम बैठक में तीन शाखाओं मोहम्मदी, पलिया और गुरुनानक इंटर कॉलेज में एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास ऋण योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा आवेदकों को लाभ देने के सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही सामाजिक कार्यों के तहत बैंक मुख्यालय पर निशुल्क योग शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे।

बैंक सभागार में पत्रकारों से वार्ता में सीईओ शवल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 30 करोड़ के डिपाजिट और 35 करोड़ के लोन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नए संचालक मंडल ने 15 दिनों में चार करोड़ के हाउसिंग और व्यावसायिक लोन स्वीकृत किए हैं। ग्राहकों की पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए ऋण कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने ऋण वसूली के संबंध में बताया कि शाखाओं को बकाया और एनपीए खातों की वसूली को गंभीरता से लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की सुविधा के लिए सभी शाखाओं के बाहर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही प्रधान कार्यालय भवन के बाहर आरओ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed