फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आधार कार्ड फीड न होन से सैकड़ो यूनिट सूची से गायब

आधार कार्ड फीड न होन से सैकड़ो यूनिट सूची से गायब

Mon, 02 Jul 2018 05:24 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड फीड न होन से सैकड़ो यूनिट सूची से गायब

विज्ञापन

आधार कार्ड फीड न होने से राशन कार्डों में यूनिट घटी
कार्ड धारकों ने लिपिक पर मढ़ा लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। आधार कार्ड की फीडिंग न होने से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ पाने वाले सैकड़ों लोगों के नाम इस सूची से गाय हो गए हैं। 30 जून तक आधार कार्ड फीड कराने की तिथि तय थी लेकिन इससे पहले ही सूची से नाम गायब हो गए। जिन लोगों ने नाम फीड कराने के लिए तहसील स्थिति पूर्ति कार्यालय, बांकेगंज ब्लॉक मुख्यालय सहित पंचायतों के प्रधानों को दिए थे, वह आधार कार्ड भी फीड नहीं हो पाए।
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में 30 जून तक आधार कार्ड फीड करने की समय सीमा से पहले ही कई कार्डधारकों ने परिवार के उन सदस्यों के आधार कार्ड संबधित जिम्मेदारों के पास जमा करा दिए गए थे। लिपिक की लापरवाही के चलते यह आधार फीड नहीं हो पाए। इससे ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों ऐसे परिवार हैं, जिनके राशन कार्ड में यूनिट घटकर आधी या इससे कम रह गई है। ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 और 11 के राशन कार्ड धारकों मीरा देवी, गोदावरी, कलावती, उर्मिला देवी, लालाराम, नेतराम, लालबहादुर, चंद्रावती आदि ने बताया कि सरकारी राशन की दुकानों के कोटेदारों अतरहर अली, लालबाबू, दिनेश, कुसमा देवी के यहां से उन्हें हर महीने सस्ते दर पर अनाज मिलता था। कार्डधारकों का आरोप है कि दो दिन पहले पता चला कि आधार कार्ड फीड न होने से उनके राशन कार्डों पर चढ़े यूनिट कम हो गए। आरोप है राशन कार्डों में परिवार के सदस्यों के नाम फीडिंग के लिए उनके आधार कार्ड वे पंचायत सेक्रेटरी से लेकर ब्लॉक मुख्यालय और गोला तहसील स्थिति पूर्ति कार्यालय में कई बार जमा कर आए, लेकिन आधार कार्ड फीड नहीं किए गए। इससे उनके राशन कार्ड में यूनिट कम कर दी गई।
विज्ञापन


वर्जन-
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लाभार्थी 10 जुलाई तक नए राशन कार्ड और आधार कार्ड फीडिंग के लिए संबंधित एसडीएम,बीडीओ, तहसील और जिला पूर्ति कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर अपने आवेदन जमा करें। इसके अलावा आनलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएगे। 10 जुलाई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएन श्रीवास्तव, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed