{"_id":"5b34e0f84f1c1bf66e8ba8e1","slug":"61530192120-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
Updated Thu, 28 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28एलकेएच 08
तेज हवाओं संग बारिश से मौसम हुआ सुहावना
मानसून की दस्तक से किसानों के चेहरे खिले
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दो दिनों में हुई बारिश से पारा लुढ़क गया है। बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश के बाद रात में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे बृहस्पतिवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर सूरज की लुका छिपी जारी रही।
जिले के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दो दिनों से हो रही बारिश से फसलों और बाग बगीचों में हरियाली लौट आई है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम को देखते हुए देर शाम या रात में फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौसम के बदले मिजाज से लोगों में खुशी है।